OMG! ‘मोदी भक्त’ बोलने पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, ट्रोलर्स की लगाई क्लास, कहा – ‘कांग्रेस के दौर में…’

Akshay Kumar: देश में जल्दी ही 2024 के लोकसभा चुनावों का आगाज होने वाला है. ऐसे में चुनावी सरगर्मी की सुगबुगाहटें सत्ता के गलियारों से हटकर सिनेमा जगत में जा पहुंची है. जिसकी रडार से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नहीं बच सके हैं. ऐसे में जब कुछ लोगों ने अक्षय को ‘

By ·

Akshay Kumar: देश में जल्दी ही 2024 के लोकसभा चुनावों का आगाज होने वाला है. ऐसे में चुनावी सरगर्मी की सुगबुगाहटें सत्ता के गलियारों से हटकर सिनेमा जगत में जा पहुंची है. जिसकी रडार से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नहीं बच सके हैं. ऐसे में जब कुछ लोगों ने अक्षय को ‘मोदी भक्त’ कहना शुरु किया. तो देर से ही सही मगर खिलाड़ी कुमार ने सभी की अच्छे से क्लास लगा दी है.

दरअसल 2019 के आम चुनावों से पहले अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल  हो रहा था. जिसमें अक्षय प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू लेते नजर आ रहे थे. ऐसे में कुछ लोगों ने अक्षय की सराहना की. तो वहीं कई लोगों ने उन्हों ट्रोल करना भी शुरु कर दिया था और वीडियो से जुड़े अनगिनित मीम्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे थे. बेशक अक्षय ने उस दौरान चुप्पी साध रखी थी. मगर 2024 के चुनावों से पहले अक्षय ने सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया कि, अगर किसी को भी प्रधानमंत्री का इंटरव्यू लेने का मौका मिलता. तो शायद ही कोई इसे इंकार करता. अमूमन हर कोई इस मौके का फायदा जरुर उठाना चाहता और मैंने भी वही किया.

वहीं इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने पीएम से उनके पसंदीदा आम के बारे में भी पूछा था. जिसके चलते अक्षय की काफी खिल्ली उड़ी थी. इसपर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि, मुझे उनसे बहुत कुछ पूछना था. मैं जानना चाहता था कि वो उल्टी घड़ी क्यों लगाते हैं. मुझे उनसे पूछना था कि उनके बैंक में कितने पैसे हैं और मैं उनकी योजनाओं के बारे में जानना चाहता था.

इसी कड़ी में ‘मोदी भक्त’ का टैग मिलने पर अक्षय ने कहा कि, मैंने कांग्रेस के दौर में भी फिल्में बनाई हैं. लेकिन इस पक्ष को कोई नहीं देखता. मगर सिर्फ एक इंटरव्यू को देखकर दूसरों के बारे में कोई विचारधारा बना लेना बिल्कुल ठीक नहीं है.

बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. इस फिल्म में परिणीति चौपड़ा अक्षय के अपोसिट लीड रोल निभा रही हैं. हालांकि फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें – Shocking! ‘रामायण’ के राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने दिया ये बलिदान, जानकर उड़ जाएंगे होश, पढ़ें पूरी खबर

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें