OMG! Akshay Kumar हुए ट्रोलिंग का शिकार, Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा में क्यों नहीं पहुंचे खिलाड़ी कुमार?
Akshay Kumar: भगवान राम की नगरी अयोध्या में सितारों का मेला लग गया है. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई दिग्गज सितारे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं. हालांकि प्रभु श्री राम के परम भक्त अक्षय कुमार इस भीड़ में कहीं नजर नहीं आए हैं.
Akshay Kumar: भगवान राम की नगरी अयोध्या में सितारों का मेला लग गया है. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई दिग्गज सितारे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं. हालांकि प्रभु श्री राम के परम भक्त अक्षय कुमार इस भीड़ में कहीं नजर नहीं आए हैं. ऐसे में Akshay Kumar ने वीडियो शेयर करके प्राण प्रतिष्ठा में ना आने की वजह बताई. तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है.
रामलला के दरबार में क्यों नहीं गए अक्षय?
अक्षय कुमार इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म छोटे मियां बड़े मियां की शूटिंग में बिजी हैं. जिसके चलते अक्की अयोध्या नहीं जा पाए. वहीं अक्षय ने टाइगर के साथ वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. वहीं वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिन पर आप सब को अनेक शुभकामनाएं. जय श्री राम’
अक्षय कुमार का वीडियो
सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने फैंस के सामने अपनी राम भक्ति का प्रमाण पेश कर दिया है. वीडियो में अक्षय कहते हैं- “आज का दिन पूरी दुनिया में बसे रामभक्तों के लिए बहुत-बहुत बड़ा दिन है. कई सौ सालों की प्रतिक्षा के बाद ये दिन आया है कि रामलला अपने घर अयोध्या में राम मंदिर में आ रहे हैं.”
वहीं अक्षय के पीछे से टाइगर बोल पड़ते हैं कि, “और हम सबने बचपन से इस बारे में इतना सुना है पर आज इस दिन को होते हुए देख पाना जी पाना बहुत बड़ी बात है और हम इंतजार कर रहे हैं उस घड़ी की जब हम दीप जलाकर श्री राम का उत्सव मनाएंगें. हम दोनों की तरफ से आपको और आपके परिवार को इस पावन दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय श्री राम.”
ट्रोल हुए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का ये वीडियो देखने के बाद फैंस काफी नाराज हैं. ऐसे में कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरु कर दिया है. ऐसे में एक यूजर ने लिखा, दर्शन करने जाना चाहिए था गुरुजी. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, पहले आप दोनों भारत की नागरिकता ले लो तब आगे कुछ बोलना. हालांकि कुछ लोगों ने अक्षय के वीडियो पर जय श्री राम लिखकर अपना समर्थन दिया है.
अक्षय और टाइगर की फिल्म
बता दें कि, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बड़े पर्दे की मच अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग कर रहे हैं. ये फिल्म ईद के मौके पर 24 जनवरी को रिलीज की जाएगी.