अमिताभ को देखते ही अक्षय के हाउस हेल्पर ने गिरा दिए 4 ग्लास पानी, अक्की ने फिर जो किया वो मजेदार

अमिताभ बच्चन को देखते ही घबरा गया अक्षय कुमार का हाउस हेल्पर, गलती से गिरा दिए 4 ग्लास पानी, फिर अक्की ने जो किया वो जीत लेगा दिल!

By ·

अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन की बॉन्डिंग से जुड़े कई किस्से बॉलीवुड फैंस के बीच मशहूर हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक पुराना वाकया बेहद मजेदार है। अक्षय ने यह किस्सा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन के सामने ही सुनाया, जिसे सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

दरअसल, यह घटना उस समय की है जब अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार के मुंबई के लोखंडवाला स्थित घर पहुंचे थे। अक्षय के घर पर काम करने वाला एक शख्स अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन था। जैसे ही उसने महानायक को अपने सामने देखा, वह इतना घबरा और उत्साहित हो गया कि उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह सच में अमिताभ बच्चन को पानी परोस रहा है।

अक्षय ने बताया कि अमिताभ उस वक्त कुर्ता पहने हुए थे और हाउस हेल्प पानी लेकर उनके पास पहुंचा। वहां तीन-चार ग्लास रखे थे, लेकिन घबराहट में उससे एक भी ग्लास संभला नहीं। उसने चारों ग्लास का पानी अमिताभ के कुर्ते पर गिरा दिया। अक्षय के मुताबिक, वह इतना स्टारस्ट्रक था कि उसे ठीक से दिखाई तक नहीं दे रहा था कि वह क्या कर रहा है।

https://www.instagram.com/reel/Dc6V6W_AUeC/?stkn=MTUxYXU3cDhhdnhhaA==

इसके बाद सबसे मजेदार स्थिति यह थी कि अमिताभ का कुर्ता पूरी तरह भीग गया। अक्षय ने बताया कि अमिताभ कद में काफी लंबे हैं, इसलिए उन्हें फिट आने वाला कपड़ा चाहिए था। ऐसे में अक्षय ने अपना कुर्ता ही अमिताभ को दे दिया।

अक्षय की यह कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन के साथ शो में मौजूद सैफ अली खान और दर्शक भी हंसी नहीं रोक पाए। यह किस्सा एक बार फिर दिखाता है कि अमिताभ बच्चन की स्टार पावर ऐसी है कि उनके सामने बड़े से बड़ा फैन भी नर्वस हो सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि अक्षय और अमिताभ ने फिल्म ‘वक्त’ में भी साथ काम किया था, जहां दोनों ने पिता-पुत्र की भूमिका निभाई थी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें