दीपफेक का निशाना बने एक्टर Akshay Kumar, गेमिंग एप के प्रमोशन के लिए किए गए इस्तेमाल!

रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, नोरा फतेही के बाद अब अक्षय कुमार का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है। इस डीपफेक वीडियो में अक्षय कुमार के चेहरे और आवाज का इस्तेमाल एक गेमिंग एप का प्रमोशन के लिए किया गया है। Akshay Kumar Gets Targetted by DeepFake: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कु

By ·

रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, नोरा फतेही के बाद अब अक्षय कुमार का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है। इस डीपफेक वीडियो में अक्षय कुमार के चेहरे और आवाज का इस्तेमाल एक गेमिंग एप का प्रमोशन के लिए किया गया है।

Akshay Kumar Gets Targetted by DeepFake: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। अक्षय कुमार की साल 2024 की ये पहली फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच अक्षय कुमार का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस डीपफेक वीडियो में अक्षय कुमार का चेहरा और आवाज का इस्तेमाल करके एक गेमिंग एप का प्रमोशन किया गया है।

अक्षय कुमार के चेहरे और आवाज का किया गया इस्तेमाल

साल 2023 के नवंबर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था तब ये पहला मामला था। इसके बाद आलिया भट्ट, काजोल, कटरीना कैफ, नोरा फतेही के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। अब लेटेस्ट डीपफके वीडियो अक्षय कुमार का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार की आवाज और चेहरे का इस्तेमाल करके एक गेम एप्लिकेशन का प्रमोशन कराया गया है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार के इस डीपफेक वीडियो के बाद शिकायत दर्ज की गई है और वीडियो के सोर्स की जांच की जा रही है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की पहचान का दुरुपयोग करने के लिए कानूनी कार्रवाई चल रही है।

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बाते करें तो अक्षय कुमार की पाइपलाइन में कई बड़ी फिल्में हैं। अक्षय कुमार के फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘स्काई फोर्स’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो करते नजर आएं। बताते चलें कि अक्षय कुमार पिछली बार साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आए थे।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें