अक्षय कुमार ने मदद के लिए हाथ किए आगे, हार्ट पेशेंट लड़की को इलाज के लिए डोनेट किए 15 लाख

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक दमदार एक्टर होने के साथ-साथ के गजब के ह्यूमन बीइंग भी हैं। कई मौके पर ये देखा गया है कि अक्षय कुमार किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे निकल कर आए हैं। ऐसे में एक बार फिर से अक्षय ने दरियादिली की मिसाल कायम की [...]

By ·

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक दमदार एक्टर होने के साथ-साथ के गजब के ह्यूमन बीइंग भी हैं। कई मौके पर ये देखा गया है कि अक्षय कुमार किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे निकल कर आए हैं। ऐसे में एक बार फिर से अक्षय ने दरियादिली की मिसाल कायम की है। खबर है कि एक्टर ने दिल्ली की एक 25 साल की लड़की को इलाज के लिए 15 लाख रुपये डोनेट किए हैं। यह लड़की हार्ट की पेशेंट हैं।

Bollwyood News

अक्षय ने की लड़की की मदद

यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार ने किसी के लिए इस तरह से दरियादिली दिखाई है। इससे पहले भी अक्की ये कारनामा कर चुके हैं। ‘ई टाइम्स’ की खबर के मुताबिक अक्षय कुमार ने जिस आयुषी शर्मा नाम की लड़की को इलाज के लिए 15 लाख डोनेट किए हैं उसके दादा ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, आयुषी के दादा योगेंद्र अरुण ने बताया, ”हमने इस मामले की जानकारी अक्की की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर डॉ चंद्रप्रकाश को दी थी। इसके बाद मामले को जानकार अक्षय ने आयुषी के लिए 15 लाख दान कर दी है। मैं अक्षय से पैसे लूंगा एक शर्त पर कि मुझे इस बड़े दिल के अभिनेता का आभार व्यक्त करने का मौका मिले।”

हार्ट की मरीज है आयुषी

दिल्ली की रहने वाली आयुषी शर्मा 25 साल की हैं और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में जारी है। आयुषी के दादा ने आगे बातचीत में बताया, ”वह 82 साल के एक रिटायर्ड प्रिसिंपल हैं और आयुषी के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों ने कम से कम 50 लाख का खर्चा बताया है। ऐसे में अक्की ने 15 लाख के अलावा आगे और जरुरत पड़ने पर पैसे देने का वादा किया है।”

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें