Akshay Kumar ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा इनफ्लुएंसर बताया, कहा चीज़ें बदलेंगी तो इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा होगा

Akshay Kumar Reaction on PM Modi Statement: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार साल 2023 में अपनी फिल्म सेल्फी को लेकर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ है। इस दौरान इवेंट पर अक्षय कुमार भी मौजूद थे। लोगों ने ट्रेलर की खूब [...]

By Akanksha Pandey · 23/1/2023

Akshay Kumar Reaction on PM Modi Statement: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार साल 2023 में अपनी फिल्म सेल्फी को लेकर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ है। इस दौरान इवेंट पर अक्षय कुमार भी मौजूद थे। लोगों ने ट्रेलर की खूब तारीफ भी की है। इस इवेंट में मीडिया से अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी की नसीहत पर अपनी राय भी रखी।

Akshay Kumar and Emran Hashmi

अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया इनफ्लुएंसर

अभी हाल ही में पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों और नेताओं को अनावश्यक बयान या टिप्पणी से बचने के लिए सुझाव दिया है। उनके इस बयान के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस बात पर काफी चर्चाएं देखने को मिल रही है। अनुराग कश्यप ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। इसी बीच अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी की बात से सहमति जताते हुए कहा की उनके इस बयान का मैं खुले दिल से स्वागत करता हूं। अगर चीजें बदलती हैं तो ये इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा होगा। अक्षय कुमार ने कहा की फिल्में बनाने में कड़ी मेहनत लगती है। उन्होंने आगे उन्होंने हंसते हुए कहा की वैसे तो हमारे पीएम नरेंद्र मोदी खुद एक बहुत बड़े इनफ्लुएंसर हैं।

23 फरवरी को फिल्म सेल्फी होगी रिलीज़

ट्रेलर लॉन्च के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई है। अक्षय कुमार की ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस भी लंबे टाइम से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा नुसरत भरूचा और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full