VIDEO: ब्रेकअप के बाद बरसो बाद फिर साथ दिखे अक्षय और रवीना, स्टेज पर ही लगा लिया गले
रविवार की रात मायानगरी मुंबई में सितारों के नाम रही। एक इवेंट में बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटी शामिल हुए और खूब मस्ती की। अब इस इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियोस भी सामने आए हैं। लेकिन इवेंट की अगर किसी तस्वीर पर लोगों का ध्यान अटक गया है तो वो है रवीना टंडन (Raveena [...]
रविवार की रात मायानगरी मुंबई में सितारों के नाम रही। एक इवेंट में बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटी शामिल हुए और खूब मस्ती की। अब इस इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियोस भी सामने आए हैं। लेकिन इवेंट की अगर किसी तस्वीर पर लोगों का ध्यान अटक गया है तो वो है रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar)।
एक समय था जब रवीना टंडन और अक्षय कुमार, दोनों ही अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। इन दोनों स्टार्स ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है, लेकिन अक्षय कुमार की शादी के बाद माना जा रहा था दोनों की बीच दूरी आ गई है। अब इतने सालों बाद रवीना और अक्षय को एक बार फिर साथ देखा गया।
VIDEO : The blockbuster duo of @akshaykumar and @TandonRaveena are indeed FOREVER TRUE BLUE ROCKSTARS 🙂#AkshayKumar𓃵 #AkshayKumar pic.twitter.com/YG6D1InsMV
— Akshay Kumar FG (@AKFansGroup) May 7, 2023
इन दोनों कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में वह एक-दूसरे के साथ बात करते हुए भी दिखाई दिए। अक्षय कुमार और रवीना टंडन के इन वीडियो-फोटोज को देखने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दिए।
वीडियो में आप देख सकते हैं रवीना ने स्टेज पर सबके सामने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने अक्षय को 90 के दशक का सुपरस्टार और रॉकस्टार भी बताया है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। दरअसल, इस अवार्ड शो में अक्षय कुमार को ‘स्टाइल हॉल ऑफ फेम’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। ये अवार्ड खुद रवीना ने अक्षय को दिया। इतना ही नहीं, इस दौरान अक्षय ने रवीना को गले भी लगा लिया।
एक बार फिर इस जोड़ी को साथ देखकर लोगों ने वीडियो पर ढेर सारे कॉमेंट्स भी किए हैं। एक यूज़र ने लिखा- ‘ये क्या देख लिया, असंभव।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘सच में अच्छा लगा देखकर, अपने पुराने दिनों को याद कर रहे होंगे दोनों।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘प्रैक्टिकली इसको कहते हैं आगे बढ़ना।’