भूलभुलैया के बाद इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार, प्रियदर्शन और एकता कपूर ने की स्क्रिप्ट लॉक

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की झोली में इन दिनों कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं. एक तरफ अक्षय लंदन में खेल खेल में की शूटिंग में व्यस्त हैं. तो वहीं हैदराबाद में सिंघम अगेन की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है. इसके अलावा खिलाड़ी कुमार वेलकम 3, फिर हेरा फेरी 3 और [.

By Sakshi Pandey · 30/10/2023

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की झोली में इन दिनों कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं. एक तरफ अक्षय लंदन में खेल खेल में की शूटिंग में व्यस्त हैं. तो वहीं हैदराबाद में सिंघम अगेन की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है. इसके अलावा खिलाड़ी कुमार वेलकम 3, फिर हेरा फेरी 3 और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में में लीड रोल अदा करेंगे. इसी बीच अक्षय की नई फिल्म की घोषणा भी हो चुकी है. जोकि बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म भूलभुलैया से मिलती-जुलती होगी.

प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी

फेमस निर्देशन प्रियदर्शन और अक्षय की जुगलबंदी कमाल की है. दोनों ने बड़े पर्दे पर दे दना दन, हेरा फेरी, भागम भाग और गरम मसाला जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. वहीं प्रियदर्शन और अक्की ने आखिरी बार 2010 में आई फिल्म खट्टा मीठा में साथ काम किया था. ऐसे में 13 साल बाद दोनों फिर से हाथ मिलाने जा रहे हैं.

प्रियदर्शन ने सुनाई स्क्रिप्ट

खबरों की मानें तो प्रियदर्शन एक हॉर कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसकी स्क्रिप्ट उन्होंने प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी सुनाई है. वहीं एकता को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई और उन्होंने इसे हरी झंडी दिखा दी है. ऐसे में अक्षय ने भी फिल्म के हामी भर दी है. हालांकि प्रियदर्शन अभी फिल्म अप्पाथा की शूटिंग कर रहे हैं. जिसके बाद वो फिल्म की कहानी पर काम शुरु कर देंगे. ऐसे में फिल्म की शूटिंग 2025 के सितंबर में होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स फिल्म के नाम और रिलीजिंग डेट्स का एलान कब करते हैं.

ये भी पढ़ें – कॉफी विद करण में पहुंचे सनी देओल और बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर ली चुटकी, सुनाए कई मजेदार किस्से

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full