इन दिन रिलीज होगी Ajay Devgn की फिल्म ‘भोला’, फोटो शेयर कर की अनाउंसमेंट

Ajay Devgn Bholaa Teaser: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला' (Bholaa) लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर आए दिन इस फिल्म से जुड़ी की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में, उन्होंने फिल्म ‘भोला' के दूसरे टी

By Team Khana Talkies · 21/1/2023

Ajay Devgn Bholaa Teaser: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर आए दिन इस फिल्म से जुड़ी की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में, उन्होंने फिल्म ‘भोला’ के दूसरे टीजर को लेकर अपडेट दिया है। एक्टर ने बताया है कि उनकी फिल्म का दूसरा टीजर जल्द आने वाला है।

Ajay Devgn Bholaa Teaser

कब रिलीज होगा ‘भोला’ का टीजर?

दरअसल, अजय देवगन ने 21 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘भोला’ से अपना पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में वह माथे पर भस्म लगाए हुए काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनका एक हाथ पीठ की तरह है, जिसमें उन्होंने त्रिशूल पकड़ा हुआ है। अजय देवगन ने इस पोस्ट के साथ बताया है कि उनकी फिल्म ‘भोला’ का दूसरा टीजर 24 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म का पहला टीजर 22 नवंबर 2023 को रिलीज किया गया था। अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ तमिल फिल्म ‘कैथी’ का रीमेक है। फिल्म ‘भोला’ का डायरेक्शन अजय देवगन कर रहे हैं और इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

इन मूवीज में नजर आएंगे अजय देवगन

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह फिल्म ‘भोला’ के अलावा फिल्म ‘मैदान’, फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और फिल्म ‘नाम’ में काम करते दिखाई देंगे। अजय देवगन पिछली बार नवंबर 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full