Maidaan Release Date: अजय देवगन ने कर ली अक्षय कुमार से भिड़ने की तैयारी, ईद पर रिलीज होगी ‘मैदान
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान' को नई रिलीज डेट मिल गई है। अजय देवगन की ये फिल्म इसी साल की ईद पर रिलीज होने वाली है। Ajay Devgan V/S Akshay Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार एक्टर अजय देवगन साल 2024 में छा जाने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन की बैक-टू-बैक कई [.
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को नई रिलीज डेट मिल गई है। अजय देवगन की ये फिल्म इसी साल की ईद पर रिलीज होने वाली है।
Ajay Devgan V/S Akshay Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार एक्टर अजय देवगन साल 2024 में छा जाने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन की बैक-टू-बैक कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आई है। अब अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की भी रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज कई बार बदली जा चुकी है। अब एक बार फिर अजय देवगन की इस फिल्म को नई रिलीज डेट मिली है। अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ इसी साल यानी 2024 की ईद पर रिलीज होने वाली है। इस तरह से अजय देवगन ने अक्षय कुमार को सीधी चुनौती दी है। दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी ईद पर रिलीज होने वाली है।
अजय देवगन की फिल्म को मिली नई रिलीज डेट
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर अजय देवगन की फिल्म मैदान कि रिलीज डेट को लेकर अपडेट दिया है। ट्वीट में बताया गया है कि अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली अजय देवगन फिल्म ईदर 2024 पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को बोनी कपूर और जी स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस तरह से अजय देवगन ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से सीधी चुनौती ली है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी ईद पर भी रिलीज होगी।
AJAY DEVGN: 'MAIDAAN' TO ARRIVE THIS EID… #Maidaan – starring #AjayDevgn – gets a new release date: April 2024 #Eid… Directed by Amit Sharma.#BoneyKapoor #ZeeStudios pic.twitter.com/0ijkWfUzsF
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 21, 2024