अजय देवगन ने बचपन में ही कर दी थी ऐसी हरकत, जिसे आज भी नहीं भूल पाते वो
अजय देवगन बाॅलीवुड के सबसे भरोसेमंद एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अजय आज भी बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग बेहद शौक था। जिसके कारण वें अपने पिता के साथ सेट पर [..
अजय देवगन बाॅलीवुड के सबसे भरोसेमंद एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अजय आज भी बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग बेहद शौक था। जिसके कारण वें अपने पिता के साथ सेट पर जाया करते थे लेकिन एक बार कुछ ऐसा था। जिसे आज भी अजय देवगन भूल पाएंगे। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
बचपन से ही एक्टिंग का शौक था
अजय देवगन के साथ काम करने वालों को भी नहीं पता कि उन्हें बचपन से ही फिल्में एडिट करने का बहुत शौक रहा है। स्कूल में थे तब से अपने पिता एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के साथ बैठकर वह मारधाड़ वाले सीन एडिट का करते थे। अजय के हाथ में पहला मूवी कैमरा भी किशोरावस्था में ही आ गया। ये उन्हें उनके पिता ने तोहफे के तौर पर दिया था। अजय देवगन ने उस उम्र में भविष्य के निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ मिलकर एक वीडियो डायरेक्ट किया जिसमें बॉबी देओल ने काम किया था। इसकी शूटिंग खंडाला में की गई थी। इसी तरह उन्होंने एक और वीडियो भी बनाया जिसमें अतुल अग्निहोत्री ने काम किया था।
बचपन में ही आए गए थे फिल्मों में
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन थे। बाद में वह एक्शन मास्टर बने। बचपन में ही फ़िल्मी माहौल होने के कारण अजय देवगन की रूचि भी फिल्मो की ओर हो गई लेकिन वह शुरू से ही निर्देशक बनने का सपना देखते रहे हैं। मुंबई के मीठी भाई कॉलेज से स्नातक की पढाई पूरी करने के बाद वह शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कू कोहली से हुई जो उन दिनों फिल्म ‘फूल और कांटे’ का निर्माण करने जा रहे थे। उनको अजय देवगन में अपना हीरो दिखा और बस वह लॉन्च हो गए।