करण जौहर के शो में Aishwary Rai ने बताया था किससे करना चाहती हैं शादी, सामने आया पुराना वीडियो
Aishwarya Rai - बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने शानदार फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है। ऐश्वर्या राय ग्लोबल सुपरस्टार होने के साथ-साथ सबसे प्र
Aishwarya Rai – बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने शानदार फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है। ऐश्वर्या राय ग्लोबल सुपरस्टार होने के साथ-साथ सबसे प्रसिद्ध फिल्मी परिवारों में से एक बच्चन परिवार की बहू हैं। हालांकि एक वक्त ऐसे था जब ऐश्वर्या इसकी कलपना भी नहीं करती थीं कि उनकी शादी कैसे इंसान के साथ होगी।
ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई है। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है। हालांकि एक वक्त ऐसे था जब वह इस बात की कल्पना भी नहीं कर पाती थीं कि वह किस तरह के आदमी से शादी करना चाहती हैं। जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण से अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो क्लिप सामने आया है।
इस वीडियो क्लिप में ऐश्वर्या से करण सवाल कर रहे हैं कि वह किस तरह के आदमी के साथ शादी करना चाहेंगी? इसमें कौन फिट बैठता है। इसका जवाब देते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा था, ‘जब ऐसा होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा। मुझे जिस तरह का अनुभव हुआ है, उसे देखते हुए मैं इसके बारे में नहीं सोच सकती। मैं जीवन को वैसे ही लेना चाहूंगीं, जैसे यह आता है।’
करण ने इसके बाद उनसे सवाल किया कि वह किसे अभिनय का भगवान मानती हैं। इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा था, ‘बहुत सारे आइकन हैं लेकिन जिस एक को मैंने देखा है और मैं जानती हूं वह अमित जी (अमिताभ बच्चन) हैं, जो अविश्वसनीय हैं।’
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को अभिषेक बच्चन से शादी की थी। लोगों ने दोनों के बीच की केमिस्ट्री को खूब सराहा था। हाल ही में कपल को भतीजे अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म द आर्चीज के प्रीमियम में देखा गया था। पूरे परिवार के साथ ऐश्वर्या ने इस विशेष प्रीमियर में भाग लिया था।