बेटी आराध्या की ‘फर्जी हेल्थ न्यूज’ पर फूटा ऐश्वर्या का गुस्सा, कहा- मुझे ये समझ में नहीं आता कि…
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2' का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। इसी के साथ ऐश्वर्या अपनी 11 साल की बेटी आराध्या बच्चन को लेकर भी सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन द्व
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। इसी के साथ ऐश्वर्या अपनी 11 साल की बेटी आराध्या बच्चन को लेकर भी सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में 2 यूट्यूब चैनल और एक वेबसाइट के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इन पर आराध्या की हेल्थ को लेकर कुछ फर्जी जानकारी दी गई थी। इसे लेकर ऐश्वर्या ने चुप्पी तोड़ी है।
बता दें 2 यूट्यूब चैनल और एक वेबसाइट ने आराध्या की सेहत को लेकर गलत न्यूज वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी। जब ये खबर बच्चन परिवार को मिली, तो उन्होंने सीधे हाईकोर्ट का रुख किया। इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि, ‘किसी भी बच्चे की छवि को सोशल मीडिया पर नुकसान पहुंचाना एक गंभीर मामला है।’ साथ ही हाईकोर्ट ने चैनल और वेबसाइट को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा था, ‘हर बच्चे को सम्मान का अधिकार है। यूट्यूब की जिम्मेदारी है कि वो इस तरह की फेक खबरों पर रोक लगाए।’ इसी के साथ हाईकोर्ट ने सभी यूट्यूब चैनल और वेब्सीटेस को ये चेतावनी भी दी थी कि, भविष्य में इस तरह की फर्जी खबरें शेयर नहीं की जानी चाहिए। इसी के साथ कोर्ट ने सभी वीडियोज और जानकारी प्रसारित करने पर अंतरिम रोक लगाने का निर्देश दिया था।
यूट्यूब चैनल के खिलाफ कोर्ट पहुंची बिग बी की पोती आराध्या बच्चन, कोर्ट ने चैनल को लगाई फटकार
हाल ही में ‘पोन्नियन सेलवन 2’ (PS2) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ऐश्वर्या से इंडायरेक्टली सवाल किया गया कि झूठी खबरें प्रसारित की जा रही है। यह लोगों को भावनात्मक रूप से आहत करता है। आपको लगता है कि इस पर रोक लगनी चाहिए? तो इसके जवाब में ऐश्वर्या ने कहा कि, ‘यह बहुत अच्छा है कि मीडिया का एक मेंबर पहचान रहा है कि ऐसी खबरें भी होती हैं जो कि झूठी हैं। ये हमें एक उम्मीद देती है कि आप ऐसी खबरों को प्रोत्साहित नहीं करने जा रहे हैं। झूठी खबरों के नकारात्मक प्रभाव को आपने बुद्धिमानी से पहचाना, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ऐसी खबरें असंवेदनशील और अनावश्यक है। आपके सपोर्ट, आपके ज्ञान और इस तरह की खबरों को पहचानने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’ ऐश्वर्या ने कहा कि, ‘ऐसी खबरों से घर के साथ-साथ इंसान को अपना दिमाग भी खराब हो जाता है। मुझे यह समझ में नहीं आता कि लोग ऐसी खबरें बनाते ही क्यों हैं।’
बता दें पिछले साल ही ‘पोन्नियिन सेल्वन’ का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, जो जबरदस्त हिट रहा था। अब इसका अगला पार्ट रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ चियान विक्रम, कार्ति, जयराम रवि और तृष्णा कृष्णन जैसे कई मुख्य कलाकार हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या एक बार फिर नंदिनी के किरदार में नजर आएंगी।
Aishwarya Rai Bachchan Tax Issue: साल भर से ऐश्वर्या ने नहीं भरा टैक्स, नोटिस जारी