Aishwarya Rai: जब ऐश्वर्या राय ने किया था बॉलीवुड का पर्दाफाश, कहा – सबके सब केकड़े हैं…
Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की खूबसूरती के लोग आज भी दिवाने हैं. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या का करियर कुछ खास नहीं रहा है. बड़े पर्दे पर ऐश की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं. मगर फिल्मों में ऐश को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. आमतौर पर ऐ
Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की खूबसूरती के लोग आज भी दिवाने हैं. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या का करियर कुछ खास नहीं रहा है. बड़े पर्दे पर ऐश की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं. मगर फिल्मों में ऐश को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.
आमतौर पर ऐश्वर्या खुद को विवादों से दूर रखती हैं. मगर ऐश फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अदाकाराओं में से एक हैं. जो अपने विचार सामने रखने से भी बिल्कुल परहेज नहीं करती हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान जब ऐश्वर्या से बॉलीवुड के काले चेहरे पर बात की गई. तो ऐश ने इंडस्ट्री का पर्दाफाश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने बताया कि यहां लोगों कि एक खराब मानसिकता है. जो लोगों को प्रोत्साहित करने की बजाए नीचे खींचने में काम करते हैं. मुझे नहीं पता कि ये सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की कहानी है या हर क्षेत्र में यही होता है.
ऐश कहती हैं कि, फिल्म इंडस्ट्री में सभी केकड़े हैं. यहां अगर कोई ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा है. तो लोग उसे प्रोत्साहित करने की बजाए नीचे खींचने में लग जाते हैं और कहते हैं कि, तुम कहीं नहीं जा रही. यहीं हमारे साथ रहो. जोकि काफी निराशाजनक है.
हालांकि ऐश को कभी बॉलीवुड के डार्क चेहरे से रुबरु नहीं होना पड़ा है. इस बारे में बात करती हुए ऐश कहती हैं कि, मुझे इसका झटका महसूस नहीं हुआ. क्योंकि मैं एक आम न्यूकमर नहीं थी. बॉलीवुड में मेरी पहली फिल्म नहीं थी. लोग मुझे उससे जज करेंगे. फिल्में फ्लॉप होने पर भी मुझे वो असुरक्षा महसूस नहीं हुई थी. इसके लिए इंडस्ट्री को धन्यवाद कहना चाहूंगी. मेरे सामने आज भी अच्छे रोल की पेशकश की जाती है.
ये भी पढ़ें – 23 साल की उम्र में अनुष्का शर्मा ने तोड़ी थी शादी पर चुप्पी, कहा – मां बनने के बाद नहीं करना चाहती एक्टिंग
ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें हाल ही मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में मुख्य रोल निभाते देखा गया था. वहीं ऐश ने इसी हफ्ते पैरिस फैशन वीक में भी शिरकत की थी. जहां गोल्डन कलर की ड्रेस में ऐश की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया था. ऐसे में ऐश के फैंस अब उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.