ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक को लेकर किया खुलासा, बताया क्या होता है रोजाना घर में

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बाॅलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी काफी रोचक रही थी। दोनों ने साल 2002 में शादी की थी और अब दोनों की एक बच्ची भी है। लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू में अभिषेक और उनके परिवार को लेकर एक [...]

By Amit Rajput · 19/12/2023

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बाॅलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी काफी रोचक रही थी। दोनों ने साल 2002 में शादी की थी और अब दोनों की एक बच्ची भी है। लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू में अभिषेक और उनके परिवार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो गए हैं। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

हर दिन होता था झगड़ा

‘वोग इंडिया’ के साथ 2010 के एक पुराने इंटरव्यू में, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ‘हर दिन’ झगड़े होने की बात स्वीकार की थी। ऐश्वर्या ने ‘झगड़ा’ कहा था और अभिषेक ने उस झगड़े को ‘अहसमति’ कहकर बयां किया था। इसी के बारे में ऐश्वर्या ने एक पोर्टल को बताया, ‘हर दिन लड़ाइयां होती हैं।’ अभिषेक ने फिर तेजी से बोलते हुए साफ किया था कि वो झगड़े नहीं बल्कि किसी चीज पर असहमति है। वो गंभीर नहीं होते, बल्कि हेल्दी होते हैं। क्योंकि अगर ये न हो तो, लाइफ एकदम बोरिंग हो जाएगी।

अभिषेक बच्चन ने इस बारे में भी बात की कि वो अपनी असहमतियों को कैसे सुलझाते हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर, वह ही हैं जो लड़ाई के बाद माफी मांगते हैं। पहले उसे सुलझाते हैं और फिर सोते हैं। उनसे सवाल किया गया था कि चीजें कौन सही करते सोता है? तो अभिषेक ने कहा, ‘मैं! मैं करता हूं। महिलाएं नहीं करतीं! लेकिन हमारा एक नियम है, हम लड़ाई करके नहीं सोते।

नींद के कारण माफी मांगते

उन्होंने आगे बताया कि मैं आपको बताना चाहता हूं, आधा समय हम माफी मांगने का कारण यह बताते हैं कि हम बहुत नींद में हैं और सोने जाना चाहते हैं! महिलाएं हमेशा महान होती हैं और वो हमेशा सही होती हैं। जितनी जल्दी पुरुष इसे स्वीकार कर लें, उतना बेहतर होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या कहते हैं, भले ही आपके पास ठोस सबूत हो, उसका दुनिया में कोई मतलब नहीं है। वह बेकार है।’ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने चार साल बाद ‘पोन्नियिन सेलवन’ फ्रेंचाइजी के साथ वापसी की थी और दर्शकों को एक बार फिर प्रभावित किया था। यह फिल्म निर्माता मणिरत्नम द्वारा डायरेक्टेड थी। फिल्म में, उन्होंने पझुवूर इलैया रानी नंदिनी देवी की भूमिका निभाई थी। वहीं, अभिषेक बच्चन को आर बाल्की की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘घूमर’ में देखा गया था। उनके अपोजिट सैयामी खेर नजर आई थीं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full