ऐश्वर्या राय ने खुलासा किया कि कैसे वह अभिषेक बच्चन से झगड़े के बाद सबसे पहले माफी मांगती हैं

ऐश्वर्या राय बच्चन का एक मजेदार खुलासा जहां उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ झगड़ा होने के बाद माफी मांगने वाली पहली व्यक्ति होने की बात कही थी। Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। इस कपल को सही

By Shaikh Almina · 2/10/2023

ऐश्वर्या राय बच्चन का एक मजेदार खुलासा जहां उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ झगड़ा होने के बाद माफी मांगने वाली पहली व्यक्ति होने की बात कही थी।

Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। इस कपल को सही मायने में एक पावर कपल के रूप में घोषित किया गया है, जिन्होंने अपने कई फैंस को इंस्पायर किया है। उनके रिश्ते को शुगर और स्पाइस के रूप में समराइज किया जा सकता है, और यह उनकी बेटी आराध्या है जो उनके बीच सब कुछ अच्छा बनाती है। आपको बता दें कि फिल्म उमराव जान में एक साथ काम करने के दौरान दोनों को प्यार हो गया और 2007 में उन्होंने शादी कर ली थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुलासा किया कि अभिषेक बच्चन से झगड़े के बाद वह सबसे पहले माफी मांगती हैं

किसी भी दूसरे रेगुलर कपल की तरह, ऐश्वर्या और अभिषेक भी अपने रिश्ते में कुछ हार्ड टाइम के दौर से गुजरते हैं। फिर भी, वो दोनों हमेशा इस सब से बोल्डली लड़कर और पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से एकजुट होकर अपने रिश्ते में लौटते हैं।

हालाँकि, यह ऐश्वर्या ही थीं, जिन्होंने एक बार टीवी के एक बड़े कॉमेडी शो में अपने फिल्म प्रमोशन के दौरान अपने पति के साथ हुए झगड़ों के बारे में एक मजेदार किस्सा सांझा किया था। एक्स मिस वर्ल्ड ने बताया कि कैसे वह लड़ाई के बाद माफ़ी मांगने वाली और टॉपिक को क्लोज करने वाली पहली व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा:

“नहीं। मैं उनमें से हूं जो सबसे पहले माफी मांगती हूं और विषय खत्म करती हूं।”

जब ऐश्वर्या ने अपने पति अभिषेक के लगातार ट्रोल्स का निशाना बनने पर बात की

स्टार किड होने के बावजूद अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में उतना कामयाब नहीं हो हैं, जितना उनके माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हुए है। बात ये है की उनकी तुलना अक्सर उनके फेमस माता-पिता से की जाती रही है और रियलिटी में, इसके लिए उन्हें बेरहमी से ट्रोल किया जाते है और जज भी किया जाता हैं। उसी के बारे में बोलते हुए, अभिषेक की डार्लिंग वाइफ ऐश्वर्या ने एक बार उनकी ओर से बात की थी और ये सामने से बताया था कि वह इस सब से कैसे निपटते हैं। उन्होंने कहा:

“अभिषेक वही करता है जो उसे करना होता है या जो वह करने का मन करता है…हर किसी के लिए। ऐसे कई मौके आएं हैं जहां वो वर्षों से चुप रहा है और उसने चुप रहने का बेहतर ऑप्शन चुना है और फिर जब एक बार वह चुप रहने का फैसला करता है तो वो फिर चुप ही रहता है। यह नहीं कहा जा सकता कि वह ऐसा करेंगे या नहीं करेंगे, यह उस वक्त की बात है।’

फिल्मों में साथ काम करने के दौरान जब अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या से प्यार हो गया था

ऐश्वर्या और अभिषेक एक सच्चे फिल्मी जोड़े थे क्योंकि उनका रिश्ता उन फिल्मों के सेट पर पनपा था, जिन पर उन्होंने साथ काम किया था। दिलचस्प और खास बात तो यह है कि लंबे समय तक अभिषेक का यह एकतरफा प्यार यानी की वन साइडेड लव ही था, आखिरकार ऐश्वर्या ने भी इन फीलिंग्स को रेसिप्रोकेट किया। अपने सबसे पहले इंटरव्यू में, अभिषेक ने एक बार इस बारे में बात की थी कि कैसे ऐश्वर्या के साथ बैक-टू-बैक फिल्में करने से धीरे-धीरे उनकी प्रेम कहानी का सुंदर मोड़ आया था। उन्होंने इस बात को लेकर कहा:

“मैं अपने करियर की शुरुआत में ऐश्वर्या के साथ काम कर रहा था। हमारी साथ में पहली फिल्म साल 2000 में ढाई अक्षर प्रेम के ( Dhai Akshar Prem Ke ) थी और तब से हम दोस्त हैं। इसके साथ ही, हमने साथ में एक और फिल्म साइन की, जिसका नाम कुछ ना कहो ( kuch na Kaho ) था। हमारे बीच हमेशा से क्लोज फ्रेंड वाली दोस्ती थी और समय के साथ यह उससे भी गहरी हो गई।”

ऐश्वर्या ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ जोधा अकबर में अपने विवाह के दृश्य के बारे में बात की

खैर, ऐश्वर्या ने एक बार अपने जीवन में जिस तरह की सिचुएशन का सामना किया था, उसे याद किया, क्योंकि एक समय पर उन्होंने अपने प्रोफेशनल काम को अपने पर्सनल लाइफ का एक किस्सा दिखाना था।

एक लीडिंग न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने उस सीन को याद करके बताया, ऐश्वर्या ने ऋतिक रोशन के साथ अपनी फिल्म जोधा ( Jodha Akbar ) अकबर के गाने ख्वाजा मेरे ख्वाजा की शूटिंग के दौरान एक पल को याद किया था, जहां उन्हें दुल्हन के अवतार में देखा गया था। इस फिल्म के बनने के दौरान, ऐश्वर्या को एक अलग अनुभव का सामना करना पड़ा और लगभग वहीं समय, अभिषेक बच्चन ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। उसी के बारे में बोलते हुए, ऐश्वर्या ने कहा था:

“मुझे याद है। जोधा अकबर के गाने ‘ख्वाजा मेरे ख्वाजा’ की शूटिंग के दौरान, मैं दुल्हन के रूप में बैठी थी और मुझे ऐसा लग रहा था, हे भगवान, यह सब असली है, ऑन-स्क्रीन, ऑफ-स्क्रीन सब कुछ हो रहा है, यह एकदम से अलग फीलिंग है।”

क्या लगता है आपको ऐश्वर्या राय बच्चन के इन दिलचस्प भरी बातों का? कमेंट्स करके हमें जरूर बताएं। ऐसे ही गॉसिप और दिलचस्प बातें को जानने सुनने के लिए हमारे वेबसाइट हिंदी बिहाइंड टॉकीज को फॉलो जरूर करें।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full