OMG! मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में हुआ सलमान खान और ऐश्वर्या राय का आमना-सामना, दोनो को साथ देखकर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
Diwali Party: रविवार की रात बॉलीवुड सितारों के नाम रही. मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रविवार को अपने घर पर दिवाली की पार्टी (Diwali Party) रखी थी. जहां नीता अंबानी, रेखा, सुहाना खान, जाह्नवी कपूर और माधुरी दीक्षित सहित बी-टाउन की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. वहीं इस पार्
Diwali Party: रविवार की रात बॉलीवुड सितारों के नाम रही. मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रविवार को अपने घर पर दिवाली की पार्टी (Diwali Party) रखी थी. जहां नीता अंबानी, रेखा, सुहाना खान, जाह्नवी कपूर और माधुरी दीक्षित सहित बी-टाउन की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. वहीं इस पार्टी में बॉलीवुड के एक्स कपल्स सलमान खान और ऐश्वर्या राय को भी अर्से बाद एक साथ देखा गया है.
ऐश्वर्या का लुक
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. लाला और गुलाबी रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में ऐश्वर्या पर कर्ली हेयर, ग्लोइंग मेकअप लुक और लाल रंग की बोल्ड लिपस्टिक काफी जच रही थी. वहीं हाई हील्स और गोल्डन क्लच के साथ ऐश्वर्या ने अपने लुक को कंप्लीट किया था.
सलमान की एंट्री
आमतौर पर बॉलीवुड के भाईजान को पार्टीज में काफी कम देखा जाता है. मगर दिवाली पार्टी में सलमान की स्वैग वाली एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया है. इस दौरान सलमान प्लेन ब्लू शर्ट और पैंट में नजर आए थे. ऐसे में कुछ लोग सलमान को उनके सिंपल कपड़ों के लिए भी ट्रोल कर रहे थे. तो वहीं टाइगर 3 से पहले दंबग खान का दीदार फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था.
बेटी की वजह से ट्रोल हुई ऐश्वर्या
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं. जिसका कारण सलमान खान नहीं बल्कि ऐश की बेटी आराध्या बच्चन हैं. दरअसल ऐश हमेशा आराध्या को अपने साथ ले जाती हैं. उन्हें अक्सर बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया जाता है. मगर मनीष की पार्टी में ऐश्वर्या बेटी के बिना ही पहुंची थीं. वहीं उनके साथ पति अभिषेक बच्चन भी मौजूद नहीं थे.
फैंस ने जोड़े सलमान और ऐश्वर्या के तार
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी आज भी बी-टाउन की गलियों में मशहूर है. हालांकि ब्रेकअप के बाद दोनों को कभी साथ में नहीं देखा गया है. मगर अर्से बाद मनीष की पार्टी में सलमान और ऐश्वर्या का आमना-सामना हुआ है. बेशक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की. मगर दोनों को एक ही छत के नीचे देखकर फैंस को भी पुराने दिनों की याद आ गई. वहीं आराध्या की गैरमौजूदगी को भी कई लोग सलमान से जोड़ कर देख रहे हैं.
फैंस का रिएक्शन
ऐश्वर्या को अकेला देखकर एक यूजर ने लिखा, फाइनली बेटी नहीं दिखी. इस वजह से उसका हाथ भी नहीं पकड़ना पड़ा. तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, बस कपड़ों का कलर अलग है बाकी वही पैटर्न है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, लंबे समय बाद ऐश्वर्या अपनी बेटी के बिना दिखी हैं.
ये भी पढ़ें – एडवांस बुकिंग के पहले दिन टाइगर 3 ने तोड़ा गदर 2 को रिकॉर्ड, शाहरुख की फिल्मों को नहीं पछाड़ पाए सलमान