मुंबई टेस्ट से पहले दिग्गज भारतीय गेंदबाज ने फैंस को चौंकाया, बिना किसी को कुछ बोले किया संन्यास का ऐलान
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है, दोनों ही मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। IND vs NZ: इसी बीच टीम इंडिया से एक [..
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है, दोनों ही मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।
IND vs NZ: इसी बीच टीम इंडिया से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। भारतीय टीम का राइट आर्म मीडियम गेंदबाज जो संन्यास का ऐलान कर सकता है। आईए बताते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी जो मुंबई टेस्ट (Mumbai Test) से पहले संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
Mumbai Test से पहले कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के साथ तीसरा टेस्ट मुंबई में खेलना है, जिससे पहले भारतीय टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने अपने सोशल मीडिया के बायो में इंडियन क्रिकेटर लिखा था जिसे हटाकर केवल इंडियन कर दिया है।
जिस कारण यह कहा जा रहा है कि खिलाड़ी बहुत जल्द संन्यास ले सकते हैं। बता दें कि भुवनेश्वर लंबे समय से इंटरनेशन क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में खेला था। उसके बाद उन्हें टीम वापसी का मौका नहीं मिला है।
2022 में खेला था आखिरी मुकाबला
भुवनेश्वर ने टेस्ट क्रिकेट में साल 2013 में डेब्यू किया था और आखिरी मुकाबला 2018 में खेला। एक दिवसीय क्रिकेट में उन्होंने साल 2012 में पदारपण किया था, इसके बाद उन्होंने वनडे का आखिरी मुकाबला 2022 में खेला है। भुवी ने भारतीय टीम के लिए टी20 डेब्यू साल 2012 में किया है और उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 2022 में खेला था। हालांकि भुवनेश्वर आईपीएल का हिस्सा हैं। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं।
Life was good when Bhuvneshwar Kumar used to open the bowling with the new ball🥺❤ pic.twitter.com/Vb5YgxMEA3
— Naveen (@NaveenHindu_) June 21, 2024
भुवनेश्वर का इंटरनेशन प्रदर्शन
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया (Team India) के लिए 21 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 2.94 की इकॉनमी से 63 विकेट लिए हैं। वनडे में उन्होंने 121 मुकाबले खेले हैं जिसमें 5.08 की इकॉनमी से 141 विकेट लिए हैं। बात करें टी20 फॉर्मेट की तो उन्होंने 87 मैच में 6.96 की इकॉनमी से 90 विकेट लिए हैं।