Bigg Boss 17 Finale Week: जर्नी वीडियो में हीरोइन की तरह चमकीं मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे को लगी जलन!

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में टॉप पांच कंटेस्टेंट्स को जर्नी वीडियो दिखाया जा रहा है। मन्नारा चोपड़ा की जर्नी वीडियो का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें वह हीरोइन की तरह चमकी हैं। Bigg Boss 17 Finale: कॉट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं

By Shaikh Almina · 25/1/2024

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में टॉप पांच कंटेस्टेंट्स को जर्नी वीडियो दिखाया जा रहा है। मन्नारा चोपड़ा की जर्नी वीडियो का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें वह हीरोइन की तरह चमकी हैं।

Bigg Boss 17 Finale: कॉट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। 28 जनवरी को इस सीजन का विनर सबके सामने होगा, जिससे पहले घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। अब शो में लड़ाई झगड़े खत्म हो गए हैं और हर कोई ग्रैंड फिनाले के दिन का इंतजार कर रहा है। इससे पहले पांचों फाइनलिस्ट को उनकी जर्नी वीडियो दिखाई जा रही है। अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी का वीडियो फैंस देख चुके हैं और अब मन्नारा चोपड़ा की जर्नी वीडियो की पहली झलक सामने आ गई है। मन्नारा अपनी जर्नी वीडियो में हीरोइन की तरह चमकी हैं। आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं।

मन्नारा चोपड़ा ने देखी जर्नी वीडियो

दरअसल, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फैन पेज पर मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की जर्नी का धमाकेदार वीडियो सामने आ गया है, जिसमें उनका मस्तमौला अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। मन्नारा की जर्नी वीडियो में लड़ाई-झगड़ों के बीच ढेर सारी मस्ती भी है। एक तरफ वह अपने मॉर्निंग डांस में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं, तो उनका कंगना रनौत के साथ डांस भी ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में टॉर्चर टास्क को भी जोड़ा गया है, जिसमें मन्नारा चोपड़ा ने सबसे ज्यादा झेला था।

इस वीडियो में टॉर्चर टास्क को भी जोड़ा गया है, जिसमें मन्नारा चोपड़ा ने सबसे ज्यादा झेला था। इस वीडियो के शुरुआत में बिग बॉस मन्नारा चोपड़ा की तारीफ में बोलते हैं, ‘इस शो को आपने कभी गेम समझकर नहीं खेला। आपने इस शो के हर एक दिन को सच में जिया है। एक रिश्ता जो आपका दिन ब दिन मजबूत हुआ है और वो रिश्ता दर्शकों के साथ है। आज यकीन से कहा जा रहा है कि आप न सिर्फ दर्शकों को दिल में बस रही हैं बल्कि आप उनके दिन में राज कर रही है।’ अपना वीडियो देख कभी मन्नारा चोपड़ा इमोशनल होती दिखीं, तो कभी वह खिलखिलाकर हंसती हैं।

अंकिता लोखंडे को टक्कर दे रही हैं मन्नारा चोपड़ा

बता दें कि बिग बॉस 17 के टॉप तीन में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी का नाम आगे चल रहा है, लेकिन मन्नारा चोपड़ा अब अंकिता की गद्दी हड़पने के लिए तैयार हैं। वोटिंग ट्रेंड में अंकिता लोखंडे लगातार तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन फिनाले से एक हफ्ते पहले अंकिता के खराब बर्ताव का असर वोटिंग पर दिख रहा है। लोग मन्नारा को ज्यादा से ज्यादा वोट कर रहे हैं, जिस वजह से वह टॉप तीन में अपनी जगह बनाती दिख रही हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full