शाहरुख की लाडली सुहाना खान-अगस्त्य नंदा को कर रही हैं डेट? सामने आई रिपोर्ट्स

Suhana Khan-Agastaya Nanda: जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के अफेयर के चर्चे तो आपने खूब पढ़े होंगे। इन दोनों का नाम अब तक कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इन दिनों शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सुर्खियों में हैं। जी हां, सुहाना इंडस्ट्री के

By ·

Suhana Khan-Agastaya Nanda: जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के अफेयर के चर्चे तो आपने खूब पढ़े होंगे। इन दोनों का नाम अब तक कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इन दिनों शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सुर्खियों में हैं। जी हां, सुहाना इंडस्ट्री के हैंडसम स्टारकिड को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं ये स्टारकिड इंडस्ट्री के बड़े घराने से ताल्लुक रखता है। हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की।

Suhana Khan-Agastaya Nanda

वहीं, खबरें यह भी हैं कि इन दोनों के रिश्ते को परिवार वालों की रजामंदी मिल चुकी है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुहाना खान इन दिनों अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं और दोनों को एक-दूसरे को डेट करते हुए करीबन एक साल हो गया है। सूत्रों की मानें, तो बीते क्रिसमस पर अगस्त्य नंदा, सुहाना खान को अपने परिवार वालों से मिलवाने भी ले गए थे। अगस्त्य ने सुहाना को बतौर लाइफ पार्टनर घरवालों से मिलवाया था। इतना ही नहीं श्वेता नंदा ने बेटे अगस्त्य की पसंद को अप्रूव भी कर दिया है।

Suhana Khan-Agastaya Nanda

‘द आर्चीज’ की शूटिंग से आए नजदीक

दरअसल, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ‘द आर्चीज’ फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। इसमें खुशी कपूर भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और डेट करने लगे। हालांकि, इन दोनों स्टारकिड्स ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने अभी तक जाहिर नहीं किया है। ये दोनों एक साथ ‘द आर्चीज’ फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल 13 मई 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Suhana Khan-Agastaya Nanda
Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें