Pathaan की सक्सेस के बाद Deepika Padukone ने शेयर की पहली तस्वीर, फ्लोरल ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

Deepika Padukone New Picture: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ‘पठान' की रिलीज से पहले से ही सुर्खियो में बनी हुई हैं। फिल्म में दीपिका की शानदार एक्टिंग और एक्शन को लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीं, उनके फैशन सेंस का तो हर कोई दीवाना है। अब हाल ही में, फिल्म की सक्सेस के बाद

By Team Khana Talkies · 30/1/2023

Deepika Padukone New Picture: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ‘पठान’ की रिलीज से पहले से ही सुर्खियो में बनी हुई हैं। फिल्म में दीपिका की शानदार एक्टिंग और एक्शन को लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीं, उनके फैशन सेंस का तो हर कोई दीवाना है। अब हाल ही में, फिल्म की सक्सेस के बाद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी पहली तस्वीर शेयर की है।

दीपिका ने फ्लोरल ड्रेस में करवाया फोटोशूट

दरअसल, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीर में दीपिका की ड्रेस से मैचिंग का बैकग्राउंड नजर आ रहा है। तस्वीर को देखकर ये कहा जा सकता है कि दीपिका हर बार की तरह बेहद हॉट लग रही हैं।

‘पठान’ ने बनाए नए रिकॉर्ड

बता दें कि दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाए जा रहा है। फिल्म ने बाहुबली 2, केजीएफ 2, दंगल जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब तक फिल्म ने 400 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full