Sania Mirza की जीत के जश्न के बाद, फैमिली ने दिया सरप्राइज़

Sania Mirza Family Surprise: सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल्स के बाद घर पहुंची तो स्वागत देखकर दंग रह गई। बता दें सानिया का ये आखिरी टूर्नामेंट था। इसके बाद उन्होंने मेलबर्न के कोर्ट से क्राउड का आभार व्यक्त किया और टेनिस को अलविदा भी कहा। उसके बाद सानिया जब अपने दुबई वाल

By Akanksha Pandey · 29/1/2023

Sania Mirza Family Surprise: सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल्स के बाद घर पहुंची तो स्वागत देखकर दंग रह गई। बता दें सानिया का ये आखिरी टूर्नामेंट था। इसके बाद उन्होंने मेलबर्न के कोर्ट से क्राउड का आभार व्यक्त किया और टेनिस को अलविदा भी कहा। उसके बाद सानिया जब अपने दुबई वाले घर पहुंची तो अपना ऐसा स्वागत देखकर सानिया सरप्राइज़ रह गई।

Sania Mirza with Her Son

फैमिली और फ्रेंड्स ने किया वेलकम

हालांकि सानिया मिर्जा अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम नहीं जीत पाई । लेकिन अपने करियर में अपार सफलता पाने को किसी जीत से कम नहीं समझा जाता। खास इसी मौके पर सानिया जब अपने दुबई वाले घर पहुंची तो फैमिली और फ्रेंड्स को देखकर शॉक्ड हो गईं। लेकिन खुश भी थी। फैमिली ने मिलकर सानिया का वेलकम किया। इंडियन फ्लैग के साथ। इस मौके पर उनके पति शोएब मलिक भी मौजूद थे। लोगों ने इस पोस्ट को खूब प्यार दिया है। ग़ौरतलब है की सानिया ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।साथ ही कैप्शन में लिखा ,”जब आप घर वापस आते हैं और ये एहसास हो की आपके पास बेस्ट फैमिली और फ्रेंड्स हैं दुनिया में । माय दुबई फैम। थैंक यू गायिस। उन्होंने लिखा की एक वक्त के लिए में सच में सरप्राइज़ हो गई थी।”

सानिया मिर्जा का वायरल वीडियो

Australian Open मिक्सड डबल्स के सेमी–फाइनल में जीत के बाद बेटे इजहान को गले लगाया। उसको चूमा। दर्शक दीर्घा से निकलकर जब बेटे इजहान ,सानिया के पास दौड़ कर आए। सानिया ने उन्हें गले से लगा लिया और जी भर के चूमा। उसके बाद रोहन बोपन्ना के साथ जीत के लिए ताली बजाकर समान पैक कर के कोर्ट से बाहर चली गईं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोगों ने इस मां बेटे के प्यार पे जमकर अपना प्यार लुटाया है।

सानिया का आखिरी टूर्नामेंट

हाल ही में सानिया मिर्जा ने ऐलान किया है की ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके बाद वो टेनिस से सन्यास ले लेंगी। बता दें सानिया ने अपने करियर में कई टूर्नामेंट जीते हैं। साथ ही रैंकिंग स्तर पर भी भारत का नाम कई बार गौरवांवित कराया है। शनिवार को सानिया और रोहन बोपन्ना ने फाइनल्स खेला। इस मुकाबले में उनका सामना ब्राजील की लूसिया स्टेफनी और राफेल मातोस के साथ हुआ। हालांकि इस टूर्नामेंट को सानिया जीत न सकीं। लेकिन उन्होंने क्राउड में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। “C’mon Sania” के थीम और इंडियन फ्लैग से पूरा क्राउड उन्हें सैल्यूट करता हुआ नजर आया। अपने कोर्ट से विदाई लेते वक्त सानिया ने कहा,” मेरे सफर की शुरूवात मेलबर्न से हुई थी और आज विदाई भी इसी कोर्ट से हो रही है। इससे अच्छा भला क्या हो सकता है।” बाद में सानिया स्पीच के दौरान भावुक हो गईं और ज्यादा कुछ बोल नहीं पाईं। सानिया ने कहा,”अगर मुझे खुद की तस्वीर बनाने का मौका मिले। तो मैं आंखें बंद करके खुद की तस्वीर वहां बनाना चाहूंगी जहां मेरे करियर का अंत हो और वो जगह टेनिस का सबसे बड़ा स्टेज होगा।”

इंटरव्यू के सवालों का जवाब

इंटरव्यू रूम में घुसते ही सानिया से एक ही सवाल पूछा गया की रिटायरमेंट क्यों। इस पर सानिया ने बिल्कुल सीधा और सिपंल सा जवाब दिया। उन्होंने कहा,” मैं खेलते हुए रिटायर होना चाहती थी । ऐसा न हो की मेरी इंजरी मेरे न खेलने की वजह बने इसलिए रिटायरमेंट का डिसीजन लिया।” इस वजह से US Open के बाद भी सानिया ने गेम छोड़ा नहीं। मेलबर्न पार्क के सबसे बड़े कोर्ट में घुसते हुए भी थीम रखा गया था “The Rod Laver Arena”। रोहन बोपन्ना भी उनके बगल में थे। ठीक उसी तरह जैसे 22 साल पहले दोनों ने साथ में श्रीराम नेशनल्स (now Finesta Open) खेला था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full