WTC Points Table : पुणे टेस्ट के बीच न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, साउथ अफ्रीका की जीत से बिगड़े समीकरण, भारत-ऑस्ट्रेलिया पर भी संकट!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे टेस्ट मैच के बीच साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को उसके घर में हराकर WTC फाइनल के लिए सभी समीकरण बदल दिए हैं. WTC 2025 Points Table : साउथ अफ्रीकी टीम ने साल 2014 के बाद एशियाई धरती पर टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए [...]

By Shaikh Almina · 24/10/2024

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे टेस्ट मैच के बीच साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को उसके घर में हराकर WTC फाइनल के लिए सभी समीकरण बदल दिए हैं.

WTC 2025 Points Table : साउथ अफ्रीकी टीम ने साल 2014 के बाद एशियाई धरती पर टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए बड़ा दावा ठोक दिया है. साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को उसके घरेलू ढाका के मैदान में सात विकेट से बुरी तरह हराया. जिससे भारत के सामने पुणे के मैदान में दूसरा टेस्ट मैच खेलने वाली न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. साउथ अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश के सामने जीत से दो स्थान की छलांग लगाई, जबकि न्यूजीलैंड को पछाड़ दिया है.

साउथ अफ्रीका का धमाका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंकतालिका (WTC Points Table) पर नजर डालें तो टीम इंडिया जहां टॉप पर बरकरार है. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश के सामने जीत दर्ज करने के साथ अपना 47.62 का जीत प्रतिशत दर्ज करते हुए चौथे स्थान पर जगह बना ली है. अब साउथ अफ्रीका को अगर WTC फाइनल में जगह बनानी है तो बाकी पांच टेस्ट मैचों में चार जीत और एक ड्रॉ से उनका काम बन सकता है. जबकि साउथ अफ्रीका अगर सभी मैच जीती है तो फिर भारत या ऑस्ट्रेलिया में से एक टीम बाहर भी हो सकती है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया पर भी संकट

साउथ अफ्रीका को बांग्लादेश के सामने जहां एक और टेस्ट मैच खेलना है. वहीं इसके बाद श्रीलंका और पाकिस्तान के सामने दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज घर में खेलनी है. जिससे साउथ अफ्रीका के लिए अगली पांच जीत संभव नजर आ रही है. अगर ऐसा होता है तो फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज ही इन दोनों टीमों के WTC फाइनल में जाने का जरिया बनेगी.

न्यूजीलैंड के लिए फाइनल की राह मुश्किल

जीत प्रतिशत के साथ अब पांचवें स्थान पर आ गई है. न्यूजीलैंड को अब भारत के खिलाफ दो टेस्ट और उसके बाद इंग्लैंड के सामने घर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. न्यूजीलैंड को अगर WTC फाइनल में जाना है तो फिर पांचों मैच जीतने होंगे. तब जाकर उनके लिए फाइनल के दरवाजे खुल सकते हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका :-

स्थान टीममैचजीतहार ड्रॉअंकजीत प्रतिशत
1भारत128319868.05
2ऑस्ट्रेलिया128319062.50
3श्रीलंका95406050.56
4साउथ अफ्रीका 73314047.62
5न्यू जीलैंड94504844.44
6इंग्लैंड189819343.06
7बांग्लादेश93602830.56
8पाकिस्तान93602825.93
9वेस्ट इंडीज 91622018.52

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full