Munawar Faruqui के बाद अब इस ‘बिग बॉस 17’ पॉपुलर कंटेस्टेंट की सरेआम हुई जोरों से कुटाई, वीडियो देख यकीन करना मुश्किल

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स शो खत्म होने के बाद भी खबरों में बने हुए हैं। मुनव्वर फारूकी से लेकर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल तक लगभग सभी कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मुनव्वर फारूकी पर अंडों से हमला किया गया था। वहीं अब एक और बिग बॉस 17 [...]

By ·

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स शो खत्म होने के बाद भी खबरों में बने हुए हैं। मुनव्वर फारूकी से लेकर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल तक लगभग सभी कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मुनव्वर फारूकी पर अंडों से हमला किया गया था। वहीं अब एक और बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट की पिटाई की जानकारी सामने आई है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स के दिन शायद खराब चल रहे हैं। शो के बाहर भी सेलेब्स कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी को लेकर खबर आई थी कि उनके ऊपर अंडे फेंके गए थे। वहीं, अब खबर आई है कि एक बिग बॉस 17 के एक और कंटेस्टेंट की सरेआम कुटाई कर दी गई है।

बिग बॉस 17 के घर में कई पॉपुलर चेहरे शामिल हुए थे। इनमें एक थे यूके राइडर यानी अनुराग डोभाल। शो में उन्होंने कंटेस्टेंट्स से ज्यादा बिग बॉस से पंगा लिया। हालांकि, उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

बढ़ी अनुराग की मुश्किलें

बिग बॉस 17 के घर में अनुराग डोभाल का सफर काफी मुश्किल रहा था। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने मेकर्स पर बदसलूकी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। हालांकि, शो खत्म हो गया है और सभी कंटेस्टेंट्स अपनी- अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन अनुराग डोभाल के लिए मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं।

दिल्ली में अनुराग की पिटाई

अनुराग डोभाल का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें अनुराग डोभाल कार के अंदर बैठे हुए और बाहर भारी भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। इस अफरा-तफरी में अनुराग डोभाल अपने ड्राइवर को तुरंत गाड़ी स्टार्ट करके चलने के लिए कह रहे हैं और बेहद परेशान दिख रह हैं। वीडियो को दिल्ली का बताया जा रहा है। बिग बॉस से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले फैन पेज द खबरी ने अनुराग डोभाल का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी गई कि दिल्ली में अनुराग डोभाल की कुटाई कर दी गई है।

बिग बॉस फैंस ने किया रिएक्ट

अनुराग डोभाल की पिटाई वाली खबर को लेकर अभी सिर्फ रिपोर्ट्स में दावा किया गया। आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है। वीडियो पर लोगों ने कई सारे कमेंट्स भी किए हैं। कुछ लोगों ने अपनी तरफ से कन्फर्म किया कि दिल्ली में अनुराग डोभाल के पिटाई की खबर सही है। वहीं, कुछ यूजर्स ने राइडर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुनव्वर फारूकी पर अंडे फेंकने वाली घटना पर उन्होंने खूब मजाक किया था। अब उनके साथ खुद ऐसा हो गया। करनी का फल मिला है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें