12 महीनों बाद खत्म हुआ कार्तिक आर्यन का वनवास! मीठा खाते हुए शेयर किया वीडियो, बताई बड़ी वजह

कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने खुलासा किया है कि वो एक साल बाद मिठाई खा रहे हैं इसकी [...]

By Shaikh Almina · 1/2/2024

कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने खुलासा किया है कि वो एक साल बाद मिठाई खा रहे हैं इसकी वजह भी एक्टर ने बताई है ।

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर ने फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे डायरेक्टर कबीर खान और फिल्म के पूरे क्रू के साथ एक्टर दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर कार्तिक ने एक साल के बाद कुछ मीठा खाया है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘इस रसमलाई का स्वाद जीत की तरह लग रहा है! एक साल बाद सुगर (मीठा) खा रहा हूं. एक साल से ज्यादा की कड़ी तैयारी और फिर 8 महीने तक दुनिया के कई हिस्सों में दिन-रात शूटिंग के बाद आज हमने चंदू चैंपियन की शूटिंग पूरी कर ली है।’

साथ ही एक्टर ने फिल्म डायरेक्टर कबीर खान की भी तारीफ की है। एक्टर ने लिखा कि ‘वो शख्स जिसने मेरे लिए ये चैलेंजिंग रास्ता बनाया उनके हाथ से रसमलाई खाने से ज्यादा मीठा और क्या हो सकता है। कार्तिक ने कबीर खान को अपनी प्रेरणा बताया है।’

https://www.instagram.com/reel/C2xL-anvY5j/?igsh=MXM5bnVsdTZ3NWI2OA==

कार्तिक की चंदू चैंपियन इसी साल 14 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सत्य प्रेम की कथा के बाद चंदू चैंपियन से कार्तिक बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full