AUS vs AFG: न कमिंस की हैट्रिक.. न चला मैक्सी का जादू, अफगानिस्तान ने किया ऑस्ट्रेलिया का घमंड चकना चूर!

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप 2024 का 48वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में राशिद खान की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार का बदला भी चुकता किया. अफगानिस्तान की जीत के साथ ही सेमीफाइनल का पेंच भी फंस गया [...]

By Shaikh Almina · 23/6/2024

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप 2024 का 48वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में राशिद खान की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार का बदला भी चुकता किया. अफगानिस्तान की जीत के साथ ही सेमीफाइनल का पेंच भी फंस गया है.

AFG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप 2024 का 48वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में राशिद खान की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार का बदला भी चुकता किया. अफगानिस्तान की जीत के साथ ही सेमीफाइनल का पेंच भी फंस गया है. एक समय ऑस्ट्रेलिया की तराजू में रखा मैच गुलबदीन नईब ने अकेले दम पर पासा पलट दिया. इस गेंदबाज ने एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाजों को पवेलियन लौटना शुरू कर दिया. नईब ने 4 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को रौंदने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई.

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 की जंग जारी है. 23 जून को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 149 रन बनाने थे, लेकिन वह 127 रन पर ही सिमट गई. अफगानिस्तान की जीत के हीरो गुलबदीन नायब रहे, जिन्होंने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 148 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. वहीं इब्राहिम जादरान ने छह चौके की मदद से 48 गेंदों पर 51 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने इस मैच में हैट्रिक ली. कमिंस ने लगातार गेंदों पर राशिद खान, करीम जनत और गुलबदीन नायब को आउट किया. पैट कमिंस ने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक ली है. इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में भी हैट्रिक ली थी. इसके अलावा एडम जाम्पा ने दो और मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट लिया.

सूरमाओं से भरी ऑस्ट्रेलिया ढेर

अफगानिस्तान से मिले 149 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत आसान लग रही थी, लेकिन गुलबदीन नईब (20 रन देकर 4 विकेट) और नवीन उल हक (20 रन देकर 3 विकेट) की आग उगलती गेंदों के आगे ऑस्ट्रेलिया ने पूरे ओवर खेले बिना ही 127 रन पर ही दम तोड़ दिया. एक समय मैक्सवेल के क्रीज पर जमे रहने से ऑस्ट्रेलिया की जीतने की उम्मीदें जरूर थीं, लेकिन नईब ने उन्हें आउट कर बड़ा विकेट दिलाया. मैक्सवेल 59 रन बनाकर चलते बने. ऑस्ट्रेलिया के बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. बिना खाते खोले ही ट्रेविस हेड नवीन का शिकार बने. वॉर्नर 3 रन ही बना सके. कप्तान मार्श 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे. टिम डेविड (2 रन) और मार्कस स्टोइनिस (11 रन) भी सस्ते में आउट हुए.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full