KWK 8: अनन्या पांडे के साथ अपने रिश्ते पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी, अर्जुन कपूर करेंगे श्रद्धा और अनन्या के साथ आशिकी

KWK 8: छोटे पर्दे का सबसे चहेता चैट शो कॉफी विद करण 8 (KWK 8) दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. शो के पहले एपिसोड से ही फैंस को अपनी फेवरेट सेब्स के कई अनसुने राज सुनने को मिल रहे हैं. पिछले हफ्ते सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन [...]

By ·

KWK 8: छोटे पर्दे का सबसे चहेता चैट शो कॉफी विद करण 8 (KWK 8) दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. शो के पहले एपिसोड से ही फैंस को अपनी फेवरेट सेब्स के कई अनसुने राज सुनने को मिल रहे हैं. पिछले हफ्ते सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन की एंट्री से शो का मजा दोगुना हो गया था. तो वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड के दो मोस्ट बैचलर स्टार्स आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर शिरकत करने वाले हैं.

अनन्या पांडे के साथ रिश्ते पर बोले आदित्य

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग के किस्से बी-टाउन में काफी मशहूर हैं. खुद से 13 साल छोटी गर्लफ्रेंड अनन्या के साथ आदित्य की कई फोटोज भी वायरल हो चुकी हैं. ऐसे में चैट शो के दौरान करण जौहर ने आदित्य से वो सवाल पूछ लिया जिसका फैंस को भी बेहद बेसब्री से इंतजार था. हालांकि आदित्य ने स्मार्ट जवाब देकर अनन्या के साथ डेटिंग की खबरों को सच साबित कर दिया है.

शो के दौरान करण जौहर ने आदित्य से पूछा कि, “क्या वो अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं?” तो इसके जवाब में आदित्य ने शर्माते हुए कहा कि, “आप मुझसे कोई सीक्रेट नहीं पूछेंगे तो मैं आपसे कोई झूठ भी नहीं बोलूंगा.” आदित्य के इस जवाब से साफ है कि उनकी और अनन्या की वायरल हुई रोमांटिक तस्वीरों को कुछ तो सच्चाई जरुर होगी.

अनन्या और श्रद्धा के साथ आशिकी करेंगे अर्जुन कपूर

शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने अर्जुन से एक अटपटा सावल पूछा. जिसका जवाब सुनकर आदित्य भी चौंक गए. दरअसल करण जौहर ने अर्जुन से कहा कि, “अगर वो श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ लिफ्ट में फंस जाते हैं. तो क्या करेंगे?” जिसके जवाब में अर्जुन ने कहा, “आशिकी ही करेंगे लेकिन किसके साथ वो पता नहीं.” अर्जुन का जवाब सुनकर आदित्य शॉक हो गए और बोल पड़े “क्या!!!” ऐसे में अर्जुन ने आदित्य से कहा कि, “मैं मजाक कर रहा हूं.” तब जाकर आदित्य ने चैन की सांस ली.

शो का ये एपिसोड गुरुवार की रात में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑन एयर किया जाएगा.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें