आदित्य राॅय कपूर को सालों लगे इंडस्ट्री में फिट बैठने में, इस फिल्म ने बदली तकदीर

आदित्य राॅय कपूर बाॅलीवुड के सबसे शानदार एक्टरों में से एक माने जाते हैं। वें अपनी एक्टिंग के अलावा लुक्स और बाॅडी से भी काफी लोगों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करके जगह बनाई है। उन्होंने डेब्यू कई सालों पहले कर लिया था। लेकिन उन्होंने पहचान साल 2014 मे

By Amit Rajput · 28/11/2023

आदित्य राॅय कपूर बाॅलीवुड के सबसे शानदार एक्टरों में से एक माने जाते हैं। वें अपनी एक्टिंग के अलावा लुक्स और बाॅडी से भी काफी लोगों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करके जगह बनाई है। उन्होंने डेब्यू कई सालों पहले कर लिया था। लेकिन उन्होंने पहचान साल 2014 में आयी एक फिल्म से मिली थी। आईये जानते है उनकी इस फिल्म के बारे में।

आशिकी 2 से मिली पहचान

आदित्य रॉय कपूर पहली बार साल 2009 में फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ में दिखे थे। अजय देवगन और सलमान खान की इस फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था। इसके बाद उन्होंने ‘गुजारिश’ और ‘एक्शन रीप्ले’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई पॉपुलैरिटी नहीं मिली। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर के हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।

उस मूवी का नाम है ‘आशिकी 2’मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई थी। 2013 में रिलीज हुई इस म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया। ये फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, ‘आशिकी 2’ ने दुनियाभर में 109 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ बिजनेस किया था जबकि इसकी लागत सिर्फ 15 करोड़ रुपये थी। इस फिल्म की सक्सेस ने आदित्य रॉय कपूर को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया था।

लंबे समय से नहीं आयी हिट फिल्म

आशिकी 2′ के बाद आदित्य रॉय कपूर ‘ये जवानी है दीवानी’ में दिखे थे, लेकिन इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। रणबीर कपूर  और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल निभाया था और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर का करियर ट्रैक से उतर गया। उनकी ‘दावत ए इश्क’, ‘फितूर’, ‘ओके जानू’, ‘कलंक’, ‘मलंग’, ‘राष्ट्र कवच ओम’, ‘गुमराह’ जैसी फिल्म धड़ाधड़ फ्लॉप हुई हैं. ‘आशिकी 2’ की सक्सेस के बाद आदित्य रॉय कपूर की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full