‘मैं ईश्वर के प्रति जवाबदेह हूं…’ आदित्य नारायण का अब ये आया जवाब, लाइव कॉन्सर्ट में फैन संग की थी बदसलूकी
उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अक्सर चर्चा में रहते हैं। विवादों से भी उनका खूब नाता रहा है। एक बार फिर पब्लिक में उनका गुस्सा देखने को मिला है। इससे पहले एक बार उन्होंने एयरपोर्ट पर काफी तमाशा किया था और ऑफिसर को धमकी तक दे डाली थी। जानिए सिंगर-एक्टर का रिएक्शन। Aditya Naraya
उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अक्सर चर्चा में रहते हैं। विवादों से भी उनका खूब नाता रहा है। एक बार फिर पब्लिक में उनका गुस्सा देखने को मिला है। इससे पहले एक बार उन्होंने एयरपोर्ट पर काफी तमाशा किया था और ऑफिसर को धमकी तक दे डाली थी। जानिए सिंगर-एक्टर का रिएक्शन।
Aditya Narayan Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नाराण इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो लाइव कॉन्सर्ट में एक फैन को मारते और उसका फोन छीनकर फेंकते हुए दिख रहे हैं। उनके इस बर्ताव को लेकर खूब आलोचना हो रही है। इस बीच मैनेजर के बाद अब एक्टर और सिंगर का रिएक्शन भी सामने आया गया है।
Aditya Narayan ने कॉन्सर्ट विवाद पर अपना रिएक्शन देते हुए टाइम्स नाउ से कहा, ‘ईमानदारी से, कोई कॉमेंट नहीं करना। मैं ईश्वर के प्रति जवाबदेह हूं। बस इतना ही।’
आदित्य के पैर खींच रहा था फैन!
Bhilai, #Chhattisgarh: During a concert in college…Angry Aditya Narayan Hits Fan, Snatches Phone and Throws It Away During his live performance; Video Goes Viral#AdityaNarayan #stardom #singer pic.twitter.com/Wtb3rqghCK
— Surabhi Tiwari🇮🇳 (@surabhi_tiwari_) February 12, 2024
टीम ने दी थी ये सफाई
टीम की तरफ से ये भी सफाई दी गई कि इस घटना के अलावा पूरे कॉन्सर्ट में सबकुछ अच्छा रहा। यहां तक कि इस घटना के 2 घंटे बाद तक कॉन्सर्ट चलता रहा। अगर वो शख्स कॉलेज से था और उसके साथ गलत हुआ था तो उसने अथॉरिटी में शिकायत क्यों नहीं की!
क्या है ये पूरा मामला?
आदित्य नारायण छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कॉलेज के कॉन्सर्ट में गए थे। यहां पर वो स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी अचानक उन्होंने एक फैन को माइक से मारा। उसका फोन छीन लिया और दूर फेंक दिया। इसके बाद वो गाना गाने लगे।