Aditi Rao hydari-Siddharth जल्द करने वाले हैं शादी? शारवानंद की सगाई में पहुंचे एक साथ

Aditi Rao hydari-Siddharth: 26 जनवरी 2023 को साउथ कपल स्टार शारवानंद और रक्षिता रेड्डी ने एक-दूसरे संग शादी रचा ली। जहां शादी में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल हुए। वहीं, समारोह में सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी भी पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वाय

By ·

Aditi Rao hydari-Siddharth: 26 जनवरी 2023 को साउथ कपल स्टार शारवानंद और रक्षिता रेड्डी ने एक-दूसरे संग शादी रचा ली। जहां शादी में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल हुए। वहीं, समारोह में सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी भी पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस दोनों की शादी के कयास लगा रहे हैं।

शारवानंद की सगाई में पहुंचे सिद्धार्थ और अदिति

26 जनवरी को सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी हाथों में हाथ डाले शारवानंद की सागई समारोह में पहुंचे थे। सिद्धार्थ जहां प्रिंटेड कुर्ता में हैंडसम लग रहे थे। वहीं, येलो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों के देखने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में जाकर पूछा कि क्या दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे?

जब सिद्धार्थ ने अदिति को कहा ‘दिल की राजकुमारी’

इससे पहले, 28 अक्टूबर को अदिति राव का बर्थडे था। इस मौके पर सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर कर प्यार भरा नोट लिखा था, उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस ऑफ हार्ट @aditiraohydari। मैं आपके सभी सपनों की कामना करता हूं। बड़े वाले, छोटे वाले और जो अभी तक अनदेखे हैं। हमेशा सच हों। सूरज के चारों ओर सबसे अच्छी यात्रा करें। P.S- बड़ा होना चौकाने वाला है।”

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें