आदिल खान ने राखी सावंत संग शादी को किया कबूल, परिवार को लेकर कही ऐसी बात

Adil Khan Rakhi Sawant: ‘बिग बॉस’ फेम राखी सावंत की पर्सनल लाइफ की गॉसिप अक्सर मनोरंजन जगत में एक हॉट टॉपिक की तरह रहा है। कभी सीक्रेट हसबैंड तो कभी सीक्रेट शादी, राखी कुछ ऐसा कर जाती हैं, जो हमेशा लाइमलाइट में रहता है। हाल ही में, ‘ड्रामा क्वीन’ ने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (A

By Team Khana Talkies · 14/1/2023

Adil Khan Rakhi Sawant: ‘बिग बॉस’ फेम राखी सावंत की पर्सनल लाइफ की गॉसिप अक्सर मनोरंजन जगत में एक हॉट टॉपिक की तरह रहा है। कभी सीक्रेट हसबैंड तो कभी सीक्रेट शादी, राखी कुछ ऐसा कर जाती हैं, जो हमेशा लाइमलाइट में रहता है। हाल ही में, ‘ड्रामा क्वीन’ ने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ हुए निकाह का खुलासा किया था। कहा जा रहा था कि आदिल ने इस शादी से इनकार कर दिया है। हालांकि, अब आदिल ने इस शादी को कबूल कर लिया है।

Adil Khan Rakhi Sawant

आदिल ने राखी सावंत संग शादी को किया कबूल

राखी सावंत के अचानक शादी की अनाउंसमेंट के बाद एक तरफ हर कोई हैरान रह गया था और आदिल खान से इसकी सच्चाई जानना चाह रहा था। वहीं, आदिल ने पहले इस शादी से इनकार किया और फिर कुछ समय के लिए चुप्पी साधने का फैसला किया था। हालांकि, अब ईटाइम्स संग बातचीत में आदिल ने कबूल कर लिया है कि उन्होंने राखी के साथ शादी की है और वे दोनों बहुत खुश हैं। आदिल ने ये भी बताया कि उनकी फैमिली को इस बारे में पता तो है, लेकिन अभी तक राजी नहीं हैं। उन्हें मनाने का काम जारी है।

राखी ने बदला अपना नाम-धर्म

राखी सावंत ने दावा किया था कि उन्होंने 7 महीने पहले ही निकाह कर लिया था। आदिल और राखी ने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया था। यहां तक कि, एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपना धर्म और नाम भी बदल लिया है। राखी का बदला हुआ नाम फातिमा है। निकाह के कुछ समय बाद उनकी शादी भी लीगल हो गई थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full