OMG! कंगना रणौत पर जयासुधा ने साधा निशाना, बोलीं, बस 10 फिल्मों से किसी को कैसे मिल सकता है Padmashree?

Kangana Ranaut: हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा में छिड़ा महासंग्राम फिल्म जगत में एक बार फिर से चर्चा में है। अभिनेता से नेता बनी दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री जयासुधा ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। कंगना रणौत को केवल दस फिल्मों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से स

By Shaikh Almina · 25/12/2023

Kangana Ranaut: हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा में छिड़ा महासंग्राम फिल्म जगत में एक बार फिर से चर्चा में है। अभिनेता से नेता बनी दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री जयासुधा ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। कंगना रणौत को केवल दस फिल्मों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उन्होंने भारत सरकार की आलोचना की।

क्या है मामला?

हुआ यूं कि जयासुधा अभिनेत्री जयाप्रदा के साथ टॉक शो अनस्टॉपेबल विथ एनबीके पर पहुंची, जिसे नंदमुरी बालकृष्ण होस्ट कर रहे है। उन्होंने कहा, “कंगना रणौत जैसी हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियां जिन्हे केवल दस फिल्में कर के पद्मश्री पुरस्कार दिया जा रहा है। वहीं, कितने लोग हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में वर्षों से काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोई पहचान कोई सम्मान नहीं दिया गया, खासकर के दक्षिण भारत के कलाकारों को।

The President, Shri Ram Nath Kovind presenting the Padma Shri Award to Ms. Kangna Ranaut, at the Civil Investiture Ceremony-I, at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on November 08, 2021.

मुझे कंगना को पद्मश्री मिलने से कोई तकलीफ नहीं है। वह बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं। फिर भी उन्हें सिर्फ दस फिल्में कर के पद्मश्री दिया गया और यहां हम वर्षों से काम कर रहे हैं लेकिन मुझे सरकार की तरफ से कोई सम्मान नहीं मिला।”

जयासुधा ने कह डाली ये बात

जया यहीं नहीं रुकीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “विजया निर्मला जैसी महिला निर्देशक जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है, उन्हें भी सरकार की तरफ से कोई मान सम्मान नहीं मिला। कभी कभी मुझे दुख होता है कि दक्षिण को सरकार से कोई सराहना नही मिलती है। हम नहीं चाहते कि हमारे कहने पर हमें सराहे, खुद सरकार को ये करना चाहिए।”

कौन है जायासुधा

अभिनेत्री जयासुधा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का सिक्का मनवा चुकी हैं। जयासुधा अलग अलग राजनैतिक दलों से चुनाव लड़ चुकी हैं और 2009 से 2014 के बीच सांसद भी रह चुकी हैं। इस मौके पर अभिनेत्री जयाप्रदा ने अपना व्यक्तिगत मत रखते हुए कहा, “हमें पुरस्कार सम्मान से मिलना चाहिए न कि मांगने पर। सांसद रहते हुए मैंने एनटीआर के लिए भारत रत्न की मांग रखी थी और मैं आज तक उनके जवाब का इंतजार कर रही हूं।”

बता दें कि अभिनेत्री जयसुधा बतौर नेता उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। अभिनेत्री जयाप्रदा का नाम हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्रियों में शुमार हैं। इस विषय पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कोई टिप्पणी अभी तक नहीं दी है। कंगना रनौत हिंदी सिनेमा में ‘फैशन’, ‘मणिकर्णिका’ और ‘क्वीन’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक फिल्म ‘इमरजेंसी’ अगले लोकसभा चुनाव के आसपास रिलीज होने की तैयारी में हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full