Breaking: सई पल्लवी की जगह ये एक्ट्रेस बनेगी रामायण में सीता! रणबीर कपूर के अपोसिट निभाएगी लीड रोल

Ramayana: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) काफी सूर्खियों में है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की स्टार कास्ट में रोज नए बदलावों की खबर आती है. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में होंगे. तो वहीं सीता के लिए साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी का नाम सामने आ रहा था

By Sakshi Pandey · 7/2/2024

Ramayana: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) काफी सूर्खियों में है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की स्टार कास्ट में रोज नए बदलावों की खबर आती है. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में होंगे. तो वहीं सीता के लिए साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी का नाम सामने आ रहा था. मगर अब खबरों की मानें तो सई पल्लवी की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने ले ली है.

जाह्नवी ने किया सई को रिप्लेस

रामायण में रणबीर कपूर और सई पल्लवी भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाने वाले थे. मगर अब फिल्म पर नया अपडेट सामने आया है. खबरों की मानें तो सई पल्लवी को फिल्म से बाहर कर दिया गया है. वहीं सई की जगह अब श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर सीता का किरदार अदा कर सकती हैं. हालांकि इसपर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है.

रामायण की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, रामायण की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है. नितेश तिवारी जल्दी ही मुंबई में फिल्म के शूट का आगाज करेंगे. वहीं लंका कांड लंदन में शूट किया जाएगा. फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर ने शराब और नॉन वेज खाना बंद कर दिया है. जिससे वो खुद को पूरी तरह से इस किरदार में ढाल सकेंगे.

रामायण की स्टार कास्ट

रामायण में रणबीर कपूर के अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे. तो वहीं यश रावण का रोल अदा करते दिखाई देंगे. अभिनेत्री लारा दत्ता कैकेइ के रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म में कुंभकरण बन सकते हैं. ऐसे में बड़ी स्टार कास्ट के कारण फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full