Breaking: सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही इस अभिनेत्री ने Poonam Pandey पर साधा निशाना, कहा – शर्म आनी चाहिए…

Poonam Pandey: मौत का झूठा खेल रचने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस Poonam Pandey को काफी ट्रोल किया जा रहा है. पूनम की डेथ कॉन्ट्रोवर्सी पर कई सितारे भड़क गए हैं. हालांकि पूनम बार-बार सभी से माफी मांगते हुए इस पूरे प्रकरण को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की मुहीम बता रही हैं.

By Sakshi Pandey · 4/2/2024

Poonam Pandey: मौत का झूठा खेल रचने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस Poonam Pandey को काफी ट्रोल किया जा रहा है. पूनम की डेथ कॉन्ट्रोवर्सी पर कई सितारे भड़क गए हैं. हालांकि पूनम बार-बार सभी से माफी मांगते हुए इस पूरे प्रकरण को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की मुहीम बता रही हैं. मगर इसी बीच सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही अभिनेत्री डॉली सोही का गुस्सा पूनम पर फूट पड़ा है.

डॉली सोही ने लगाई पूनम को लताड़

फेमस टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही इस दौरान सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं. ऐसे में पूनम ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जब अपनी मौत की झूठी खबर उड़ाई. तो डॉली भी पूनम से खफा हो गई हैं. डॉली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए पूनम को खूब खरी-खोटी सुनाई है. डॉली ने लिखा कि, आपको शर्म आनी चाहिए पूनम. अपनी मौत का नाटक करने और झूठी खबर फैलाने के लिए. किसी ऐसे इंसान की मानसिक स्थिति को दुख पहुंचाने के लिए जो पहले से ही इस बीमारी से जूझ रहा है और इस दर्द से गुजर रहा है.

डॉली सोही ने काम को कहा अलविदा

बता दें कि, डॉली सोही को छोटे पर्दे के मशहूर शो झनक में देखा गया था. इस सीरियल में डॉली ने हिबा नवाब का रोल अदा किया था. जिसके बाद डॉली ने काम छोड़ दिया. डॉली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं. उनकी कीमोथेरेपी पूरी हो चुकी है और अब उनका रेडिएशन शुरू हुआ है. वहीं सेहत का खास ख्याल रखने के लिए उन्होंने कुछ समय तक काम को अलविदा कह दिया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full