एक्स वाइफ दलजीत कौर संग शालीन भनोट के तलाक पर एक्टर की मां रिएक्शन

Bigg Boss: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में कई बार शालीन भनोट संग लड़ाई में कंटेस्टेंट्स ने उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) का जिक्र किया है। इसकी वजह से शालीन भनोट काफी अपसेट भी नजर आए। एक दिन के लिए शालीन की मां ‘बिग बॉस’ हाउस में गईं। शो में जाने से पहले [...]

By Team Khana Talkies · 12/1/2023

Bigg Boss: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में कई बार शालीन भनोट संग लड़ाई में कंटेस्टेंट्स ने उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) का जिक्र किया है। इसकी वजह से शालीन भनोट काफी अपसेट भी नजर आए। एक दिन के लिए शालीन की मां ‘बिग बॉस’ हाउस में गईं। शो में जाने से पहले एक्टर की मां ने उनकी एक्स वाइफ दलजीत के बारे में बात की और घर में उनकी चर्चा होने पर दुख जाहिर किया।

Bigg boss

शालीन की मां ने दलजीत कौर पर की बात

शालीन भनोट की मां सुनीता भनोट ने ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब कोई ‘बिग बॉस’ में दलजीत का नाम लेता है, तो उन्हें अफेक्ट होता है। शालीन की मां ने कहा, “इमोशनली मुझे लगता है कि किसी को भी किसी की फैमिली के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। यह नहीं होना चाहिए था और जब बात शालीन और दलजीत की आती है, तो यह एक अतीत है और यह बीत गया है। इसलिए इस बारे में बात करने जैसा कुछ नहीं है। सिर्फ वही समझ सकते हैं कि क्या हो चुका है। दो अच्छे लोग कभी कभी एक नहीं हो सकते हैं। यह इतना सिंपल है, लेकिन हम नहीं समझते हैं, सिर्फ वही दो लोग जानते हैं। यह पूरी तरह से चला गया है।”

bigg boss

शालीन भनोट और दलजीत कौर की शादी

शालीन और दलजीत को ‘कुलवधू’ के सेट पर प्यार हुआ था। कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2009 में शादी कर ली थी। हालांकि, उनका रिश्ता सिर्फ 6 साल ही चल पाया। साल 2015 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम जेडन है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full