Achha Sila Diya: नोरा फतेही-राजकुमार राव का गाना हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आया एक्टर का अंदाज

Rajkummar Rao and Nora Fatehi Song: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और नोरा फतेही इन दिनों चर्चा में हैं। बीते दिन राजकुमार और नोरा के गाने ‘अच्छा सिला दिया' का टीजर आउट हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंग किया था। इस सॉन्ग के मेकर्स ने ये भी कहा था कि ये सॉन्ग आज यानी 19 [...]

By ·

Rajkummar Rao and Nora Fatehi Song: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और नोरा फतेही इन दिनों चर्चा में हैं। बीते दिन राजकुमार और नोरा के गाने ‘अच्छा सिला दिया’ का टीजर आउट हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंग किया था। इस सॉन्ग के मेकर्स ने ये भी कहा था कि ये सॉन्ग आज यानी 19 जनवरी को रिलीज होने वाला है। जी हां राजकुमार राव और नोरा फतेही का सॉन्ग ‘अच्छा सिला दिया’ रिलीज हो गया है। रिलीज होने के साथ ही ये गाना इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि ये सॉन्ग साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म बेवफा सनम का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ का नया वर्जन है।

Rajkummar Rao and Nora Fatehi Song

अलग अवतार में नजर आए राजकुमार राव

इस गाने में राजकुमार राव और नोरा फतेही की लव और हेट केमिस्ट्री दिखाई गई है। गाना प्यार में मिले धोखे की कहानी कहता है। ‘अच्छा सिला दिया’ में नोरा फतेही राजकुमार को प्यार में धोखा दे देती हैं, जिसके बाद वो बुरी तरह टूट जाते हैं। इतना ही नहीं गाने में नोरा , राजकुमार को मारने की कोशिश भी करती हैं लेकिन वो किसी तरह बच जाते हैं। मालूम हो कि ‘अच्छा सिला दिया’ के इस नए वर्जन में फेमस सिंगर बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। फैंस इस गाने को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। लोग गाने में राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। वहीं फैंस नोरा फतेही की डांसिंग पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

पाकिस्तान में आया था सबसे पहले ये गाना

बता दें कि ‘अच्छा सिला दिया’ को सबसे पहले पाकिस्तानी सिंगर अत्ताउल्लाह ने गाया था। साल 1995 में इसको दोबारा बनाया गया, जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी। अब बी प्राक ने इस गाने को नया रूप दे दिया है। वहीं राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2022 में उनकी कई फिल्में रिलीज हुई थी, जिसे सभी ने काफी पसंद किया था। वहीं नोरा फतेही इन दिनों कई म्यूजिक वीडियोज में अपना जलवा बिखेर रही हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें