अपनी इस फिल्म के लिए फीस नहीं ली थी विशाल भारद्वाज ने, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई थी यह फिल्म

बाॅलीवुड में फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे फिल्म निर्देशक है, जिनकी बनाई हुई फिल्में मास्टरपीस मानी जाती है। कुछ ऐसे ही निर्देशक विशाल भारद्वाज है, जो अपनी फिल्मों से पूरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। उनकी सबसे बड़ी मास्टरपीस फिल्म मकबूल मानी जाती है। इस फिल्म में के ल

By Amit Rajput · 21/12/2023

बाॅलीवुड में फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे फिल्म निर्देशक है, जिनकी बनाई हुई फिल्में मास्टरपीस मानी जाती है। कुछ ऐसे ही निर्देशक विशाल भारद्वाज है, जो अपनी फिल्मों से पूरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। उनकी सबसे बड़ी मास्टरपीस फिल्म मकबूल मानी जाती है। इस फिल्म में के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू किया था। जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। आईये जानते है इसके बारे में।

फिल्म के लिए नहीं ली फीस

हाल ही में मिड डे को दिए इंटरव्यू में विशाल ने बताया कि फिल्म के डायरेक्शन, राइटिंग, एडिटिंग और म्यूजिक कंपोजिशन के बजट को ध्यान में रखकर उन्होंने अपनी फीस नहीं ली थी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि वो पसंदीदा लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग कर सकें। फिल्म के को-प्रोड्यूसर से हो गई थी अनबन फिल्म में पुराना टच देने के लिए विशाल एक भव्य हवेली चाहते थे। इस कारण वो शूटिंग भोपाल के एक हवेली में करना चाहते थे।

मगर शूट शुरू होने के 15 दिन पहले ही फिल्म के को-प्रोड्यूसर बॉबी बेदी ने उन्हें बता दिया कि बजट के अभाव की वजह से स्टार कास्ट मुंबई से भोपाल नहीं जा पाएगी। बजट नहीं होने की वजह फिल्म की शूटिंग मुंबई के ही फिल्म डिविजन हवेली में करनी पड़ेगी।ये सुन कर विशाल ने शूटिंग के लिए मना कर दिया। उनकी जिद देख फिर बेदी ने भी फिल्म बनाने से मना कर दिया। उसी रात विशाल ने 4-6 ग्लास ड्रिंक किया और फोन ऑफ करके सो गए। विशाल ने उस पूरे वीकेंड अपना फोन ऑफ रखा। फिर सोमवार को उनकी बेदी से बात से हुई।

कैरम बोर्ड के लिए भी नहीं थे पैसे

उन्होंने आगे बताया कि भोपाल का बजट 60 लाख पहुंच रहा था, जिसके लिए बेदी ने 30 लाख और विशाल ने 30 लाख लगाए। इतना ही नहीं, जब शूटिंग के लिए क्रू मेंबर्स सही साइज का कैरम बोर्ड खरीदने में नाकाम रहे, तब विशाल ने गुस्से में उन्हें सही प्रॉप खरीदने के लिए अपने पैसे दे दिए। उन्होंने याद करते हुए कहा, एक सीन के लिए प्रोडक्शन ने एक छोटा कैरम बोर्ड दिया था। जब मैंने उनसे इसके बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा- इतने का ही बजट है। बड़े साइज का कैरम बोर्ड 200 रुपए का था। फिर मैंने पैसे देकर नया कैरम बोर्ड मंगवाया। मेरा कहना था, जब तक बड़ा कैरम बोर्ड नहीं आएगा, हम शूटिंग नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि फिल्म मकबूल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म को डायरेक्ट विशाल ने ही किया था। फिल्म में इरफान खान, तब्बू, नसीरुद्दीन साहब, पंकज कपूर और पीयूष मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे।इसी फिल्म से इरफान खान को भी असल पहचान मिली थी। इस टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full