विकी कौशल ने बताया कौन-सी फिल्म में दी थी उन्होंने सबसे खराब परफार्मेस, इंटरव्यू में किया खुलासा
बाॅलीवुड एक्टर विकी कौशल इन दिनों अपनी फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म आगामी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के लिए प्रमोशन के लिए जगह-जगह जा रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में इंटरव्यू के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया [
बाॅलीवुड एक्टर विकी कौशल इन दिनों अपनी फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म आगामी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के लिए प्रमोशन के लिए जगह-जगह जा रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में इंटरव्यू के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि उनके करियर में उन्होंने अपनी कि फिल्म में सबसे खराब एक्टिंग की थी। आईये जानते है इस फिल्म के बारे में।
अनुराग कश्यप की फिल्म में नहीं हुई दमदार एक्टिंग
एक इंटरव्यू के दौरान विक्की ने ‘रमन राघव 2.0’ के बारे में खुलकर बात की। अनुराग कश्यप की ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी सीरीयल किलर रमन राघव पर बेस्ड थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि उनकी मां विक्की के पुलिस वाले किरदार से काफी खुश थीं। मगर विक्की ने मां को रोल के बारे में काफी-कुछ नहीं बताया था।
पर्सनालिटी के विपरीत था किरदार
विक्की ने कहा, ‘सच कहूं, तो मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरे करियर की अब तक की सबसे बुरी परफॉर्मेंस थी। उस समय मुझे जिंदगी का अनुभव कम था जिसकी वजह से मैं किरदार में ठीक तरह से ढल नहीं पाया था।’ विक्की मानते हैं कि हर पांच सालों में जिंदगी में आए हुए अनुभव उन्हें बहुत कुछ सिखाते हैं।विक्की ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा, ‘मैं रियल लाइफ में बहुत प्रोटेक्टिव फैमिली से आता हूं।
वहीं ‘रमन राघव’ में मेरा किरदार बिल्कुल इसके विपरीत था। मैं सिर्फ 25 साल का था, जब मैं ये किरदार निभा रहा था। शायद इसलिए मैं ठीक तरह से ढल नहीं पाया।’ आज जब विक्की ‘रमन राघव’ के समय को याद करते हैं तो उनको लगता है कि उस समय विक्की ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। वहीं अगर आज उन्हें ये किरदार निभाने का मौका मिले तो, वे इसमें और अधिक गहराई ला सकते हैं।