CSK vs SRH: हैदराबाद का गिरा पहला विकेट, घातक बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा आउट!

हैदराबाद और चेन्नई की टीमें अपने चौथे मुकाबले में भिड़ रही हैं. सीएसके को पिछले मैच में दिल्ली से आईपीएल 2024 की पहली हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, मुंबई को धूल चटाने के बाद हैदाराबाद को भी गुजरात से हार मिली थी. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. [...]

By ·

हैदराबाद और चेन्नई की टीमें अपने चौथे मुकाबले में भिड़ रही हैं. सीएसके को पिछले मैच में दिल्ली से आईपीएल 2024 की पहली हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, मुंबई को धूल चटाने के बाद हैदाराबाद को भी गुजरात से हार मिली थी. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा है.

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला फैंस देखने के लिए बेताब हैं. यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. यह वही मैदान है जहां इस सीजन में बना आईपीएल इतिहास का हाईएस्ट स्कोर देखने को मिला था. दोनों टीमों को पिछले मैच में हार मिली थी, ऐसे में चेन्नई की नजर प्वाइंट्स टेबल में उछाल मारने पर होगी. वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद को भी जीत का इंतजार है. टीम को तीन मुकाबलों में से सिर्फ दो में जीत मिली है. हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम को 166 रन का लक्ष्य रखा है.

चेन्नई को हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों से सचेत रहना होगा. तीनों ने मुंबई के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी. दूसरी ओर फैंस एकबार फिर एमएस धोनी की विस्फोटक बैटिंग के इंतजार में होंगे. धोनी ने दिल्ली के खिलाफ चौकों-छक्कों की बौछार कर फैंस का दिल जीत लिया था.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें