Team India Annoucement: अभिषेक-ऋतुराज का क्या कसूर? सेंचुरी भी इग्नोर, फ्लॉप प्लेयर पर गंभीर क्यों मेहरबान?

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. गौतम गंभीर की देख-रेख में चुने गए खिलाड़ियों ने सभी को सरप्राइज कर दिया है. टीम का ऐलान होते ही कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं, जिसमें से एक सवाल है कि अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ का आखिर [...]

By Shaikh Almina · 19/7/2024

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. गौतम गंभीर की देख-रेख में चुने गए खिलाड़ियों ने सभी को सरप्राइज कर दिया है. टीम का ऐलान होते ही कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं, जिसमें से एक सवाल है कि अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ का आखिर क्या कसूर था?

Team India Announced for Sri Lanka Tour: जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बने तो फैंस उनके कड़े फैसलों को देखने के लिए बेताब थे. अब ये इंतजार खत्म हो चुका है. बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया. जिसके बाद सवालों की बौछार हो चुकी है. गौतम गंभीर की देख-रेख में चुने गए खिलाड़ियों को देख सभी सरप्राइज हैं. एक सवाल ये भी है कि आखिर शतकवीर अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ का क्या कसूर था, कि उन्हें सीधे नजरअंदाज कर दिया गया.

अभिषेक शर्मा का शतक नहीं आया काम

आईपीएल में धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में अपना टी20 डेब्यू किया. पहले मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन दूसरे में अभिषेक ने ताबड़तोड़ सेंचुरी ठोक डाली थी. अभिषेक शर्मा ने एक विस्फोटक ओपनर के तौर पर अपनी पहचान बना ली है. लेकिन इस खिलाड़ी को श्रीलंका दौरे पर नजरअंदाज कर दिया गया. टी20 में 45 गेंद में ठोकी सेंचुरी भी नए कोच गंभीर के नजरों पर नहीं चढ़ी.

ऋतुराज गायकवाड़ भी इग्नोर

अभिषेक शर्मा के अलावा स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी श्रीलंका टूर पर मौका नहीं दिया गया है. गायकवाड़ ने 3 पारियों में 149 रन बनाए. उन्होंने 49, 77*, 7, 0 रन की पारियों खेली थी. इन दोनों खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर रियान पराग को मौका दे दिया गया है. पराग दोनों टीमों के स्क्वाड में शामिल हैं जबकि जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने 3 मैच में महज 24 रन ही बनाए थे.

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया

वनडे स्क्वाड

टी20 स्क्वाड

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full