IPL 2024: ‘पता नहीं था कि मैं गेंदबाजी करूंगा’ – क्वालीफायर 2 में मैच विनिंग गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा

जारी आईपीएल सीजन का दूसरा क्वालिफायर मैच कल 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 36 रनों से जीत हासिल कर, फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टाॅस जीतकर राजस्थान ने गेंदब

By Shaikh Almina · 25/5/2024

जारी आईपीएल सीजन का दूसरा क्वालिफायर मैच कल 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 36 रनों से जीत हासिल कर, फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

टाॅस जीतकर राजस्थान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद भी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। तो वहीं जब राजस्थान इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 139 रन ही बना पाई और मैच में उसे 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

तो वहीं राजस्थान को इतने कम स्कोर पर रोकने में बल्लेबाजी में फेल साबित हुए ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में मात्र 24 रन देते हुए 2 बड़े विकेट हासिल किए। लेकिन अब अपनी इस कमाल की गेंदबाजी पर अभिषेक ने बड़ा बयान दिया है।

पता नहीं था कि गेंदबाजी करूंगा: अभिषेक शर्मा

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान राॅयल्स के बीच मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच के दौरान अभिषेक शर्मा ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता था कि मैं इस मैच में गेंदबाजी करूंगा लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी को लेकर काफी तैयार था, क्योंकि मैं अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। पिछले दो वर्षों में मेरी बल्लेबाजी अच्छी रही है, इसलिए मैं अपने पिता के साथ अपनी गेंदबाजी पर काम करना चाहता था।

अभिषेक ने आगे कहा- मुकाबले में पैट कमिंस ने स्पिन गेंदबाजों का अच्छे से इस्तेमाल किया। दूसरी पारी में ड्यू के ना होने के कारण ज्यादा टर्न था। लेकिन मेरी वजह से टीम पर दबाव बड़ा, इसलिए शायद मुझे टीम की मुस्कान वापिस लाने का मौका मिला। शाहबाज अहमद ने भी गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full