Bigg Boss 17 Promo: जीरो से हीरो बने अभिषेक कुमार ने देखा अपना धुंआधार जर्नी वीडियो, बोले- ‘मैं ऐसा ही हूं’
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अभिषेक कुमार अपना जर्नी वीडियो देख इमोशनल होते दिख रहे हैं। Bigg Boss 17 Finale: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 28 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले होने [...]
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अभिषेक कुमार अपना जर्नी वीडियो देख इमोशनल होते दिख रहे हैं।
Bigg Boss 17 Finale: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 28 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और उससे पहले टॉप पांच कंटेस्टेंट्स फैंस के सामने आ चुके हैं। अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शो के टॉप पांच फाइनलिस्ट बने हैं, जिनके बाच ट्रॉफी की टक्कर शुरू हो चुकी हैं। ग्रैंड फिनाले से पहले टॉप पांच कंटेस्टेंट्स के लिए मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के लिए जर्नी वीडियो की तैयारी की है, जिसके लिए फैंस ने घर में एंट्री ली। सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार की जर्नी वीडियो का प्रोमो सामने आ गया है, जिसे देखकर वह होते हुए दिखे।
अभिषेक कुमार ने देखा अपना वीडियो
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के मेकर्स ने लेटेस्ट एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जो अभिषेक कुमार की जर्नी वीडियो से जुड़ा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले सभी पांचों कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस की तरफ से जर्नी वीडियो के बारे में बताया जाता है और फिर सबसे पहले अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को गार्डन में बुलाया जाता है। अभिषेक अपने फैंस को देखकर जोश में आ जाते हैं और जोर-जोर से खुद भी चिल्लाने लगते हैं। इसके बाद बिग बॉस अभिषेक से कहते हैं, ‘हर कहानी से अच्छा और दमदार बनाने के लिए हीरो, हीरोइन और कॉमेडियन तो होते ही है, लेकिन कहानी में दम डालता है उसका विलेन। आप इतने भी बुरे नहीं हैं अभिषेक।
वरना ऐसे ही कोई विलेन से हीरो नहीं बन जाता। इसके बाद शुरू अभिषेक कुमार की जर्नी वीडियो शुरू होती है, जिसमें वह पहले दिन से लेकर अपने आखिरी दिन तक देखते हैं। अभिषेक अपना जर्नी वीडियो देखकर काफी ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं।
Villian se bane 'HERO' #AbhishekKumar
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 24, 2024
Retweet 🔃 If EXCITED!pic.twitter.com/D5Xz8bNKRo
कौन होगा बिग बॉस का विनर
बता दें कि बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के लिए पांचों कंटेस्टेंट्स में कांटे की टक्कर चल रही है, लेकिन टॉप तीन में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार का नाम है। दावा है कि इन तीनों में से कोई एक कंटेस्टेंट शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस ने मुनव्वर फारूकी को शो का विजेता घोषित किया है, लेकिन लोगों का अंदाजा है कि बिग बॉस के घर में मेकर्स अंकिता लोखंडे को जीता सकते हैं।