अभिमन्यु-अक्षरा का होने वाला है आमना-सामना, क्या रंग लाएगा पिकनिक का प्लान?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पसंदीदा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने लंबे समय से टीवी स्क्रीन से लोगों को बांधे हुए है। इस वक्त शो ने लीप ले लिया है। आगे दिखाया गया है की अक्षरा और अभिनव ने अपनी जिंदगी कसौली से शुरूवात कर ली है। अक्षरा ने एक [...]

By ·

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पसंदीदा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने लंबे समय से टीवी स्क्रीन से लोगों को बांधे हुए है। इस वक्त शो ने लीप ले लिया है। आगे दिखाया गया है की अक्षरा और अभिनव ने अपनी जिंदगी कसौली से शुरूवात कर ली है। अक्षरा ने एक बेटे को जन्म दिया है और उसका नाम अभीर रखा है। वहीं अभिमन्यु नील और आरोही की बेटी रूही को अपनी बेटी को तरह मानता है।

Ye Rishta Kya Kehlata Hai

पिछले एपिसोड्स में आपने देखा की अभिमन्यु को एक मेडिकल कैंप के लिए कसौली आना पड़ता है। यहां उसकी मुलाकात अभिनव से होती है। आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे की अभिनव अपने बेटे अभीर के बारे में बताता है। वहीं अभिमन्यु रूही के बारे में बात करता है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की अभीर अभिनव को कॉल करता है लेकिन कॉल ब्लूटूथ से कनेक्ट हो जाती है। अभिमन्यु अभीर की आवाज सुनता है और कनेक्टेड फील करता है। जबकि अभिनव अभीर को सुनने के लिए कार से बाहर निकल जाता है। लेकिन ऐसा करने के बाद भी उसे आवाज सुनाई नही देती है।

आगे एपिसोड में अभिनव अभिमन्यु से अभीर की स्कूल परफॉर्मेंस देखने की रिक्वेस्ट करता है। अभीर के लिए इंजेक्शन लाने में अभिमन्यु अभिनव की मदद करता है। एपिसोड में आगे अक्षु की मुलाकात अभी से होने ही वाली होती है की रूही का कॉल आ जाता है और वो रुक जाता है। रूही उससे एक सुंदर सी डायरी लाने को कहती है। स्कूल परफॉर्मेंस में अभीर को डॉक्टर देख कर अक्षरा और अभिनव इमोशनल हो जाते हैं।

एपिसोड में होगा कुछ खास

आपको बता दें की दर्शकों के लिए आने वाले एपिसोड में जबरदस्त मसाला मिलने वाला है। अभी और अभिनव अच्छे दोस्त बन जाते है और बातचीत होने लगती है। अभिमन्यु अभिनव को अपने डाइवोर्स की बात बताता है। अभिनव अभिमन्यु से तुरंत ही एक सवाल करता है की क्या वो अपनी जिंदगी के प्यार को भूल सकता है। अभिनव बाद में अक्षु को अभीर के पिकनिक पेपर्स दिखाता है जो उदयपुर में होने वाला है। ये देखकर अक्षरा चौंक जायेगी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें