Virat Kohli – Ab de Villiers Special: विराट कोहली से कुछ भी कहने में डरते हैं एबी डिविलियर्स, खुद किया था खुलासा, वजह है बस इतनी सी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि विराट कोहली सभी का ख्याल रखते हैं, लेकिन मैं उससे कुछ भी कहने से डरता हूं. एबी डिविलियर्स ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया था. Ab devilliers on Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ए

By Shaikh Almina · 14/4/2024

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि विराट कोहली सभी का ख्याल रखते हैं, लेकिन मैं उससे कुछ भी कहने से डरता हूं. एबी डिविलियर्स ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया था.

Ab devilliers on Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक खास बॉन्ड साझा करते हैं. दोस्ती के इस खास रिश्ते को साझा करने के बाद भी डिविलियर्स को विराट कोहली से कुछ भी कहने में डर लगता है और इसके पीछे एक वजह भी है. एबी डिविलियर्स ने एक पुराने इंटरव्यू में विराट कोहली के अनजान पक्ष का खुलासा किया था और उनसे जुड़े एक-दो किस्से भी शेयर किए थे.

एबी डिविलियर्स ने बताया था कि कैसे कोहली सबको हैरान करना पसंद करते हैं. डिविलियर्स और कोहली दोनों ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए एक साथ खेले हैं. हालांकि, डिविलयर्स ने नवंबर 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और वह पिछले साल आरसीबी के लिए नहीं खेले थे. लेकिन आईपीएल में एक ही टीम के साथ खेलने के दौरा दोनों ने जो रिश्ता बनाया है, वह फैन्स के बीच भी मशहूर है. विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के इस महान खिलाड़ी को अपना भाई मानते हैं.

विराट कोहली के बारे में खुलासा करते हुए एबी डिविलियर्स ने बताया था, ”जब मुझे एहसास होता है कि उनकी तरह का इंसान जो भारत में इतने ‘बड़े’ हैं, लेकिन मैं उन्हें जीवन में छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेते हुए देखता हूं. और यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण भी हैं. वे दूसरे लोगों के लिए समय निकाल लेते हैं, जो उनके जैसे शख्स के लिए काफी मुश्किल होता है. मुझे उनसे कुछ भी कहने में डर लगता है. क्योंकि अगर मैं कहूंगा ओह! मुझे आपके जूते पसंद है, अगले ही पल मेरे लिए बिल्कुल वैसे ही जूते अरेंज कर देंगे.”

एबी डिविलियर्स ने आगे कहा, ”मैं बस कहूंगा कि विराट नहीं नहीं… ऐसा मत करो, लेकिन वह कर देते हैं. वह हर किसी का ख्याल रखते हैं. मैंने उनसे एक दिन कहा कि मुझे कॉफी पसंद है. अब मुझे एक एस्प्रेसो मशीन मिल रही है, जिसका उन्होंने ऑर्डर कर दिया.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full