Breaking: एबी डिविलियर्स ने किया Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी का खुलासा, कहा – दूसरी बार पिता बनेंगें Virat Kohli
Virat Kohli and Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं. खासकर वर्ल्डकप 2023 के दौरान अनुष्का का बेबी बंप स्पॉट किया गया था. वहीं हमेशा मैदान में पति विराट कोहली को चियर अप करने वाली अनुष्का ज्यादातर मैचों में
Virat Kohli and Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं. खासकर वर्ल्डकप 2023 के दौरान अनुष्का का बेबी बंप स्पॉट किया गया था. वहीं हमेशा मैदान में पति विराट कोहली को चियर अप करने वाली अनुष्का ज्यादातर मैचों में नहीं पहुंची थीं. जिसके चलते अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा जोरों पर थी. ऐसे में विराट और अनुष्का (Virat Kohli and Anushka Sharma) ने बेशक इस खबर पर चुप्पी साध रखी है. मगर विराट के जिगरी दोस्त और मशहूर क्रिकेटर एबी डिलिवियर्स ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है.
विराट ने छुट्टी
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 टेस्ट मैचों में से विराट ने आखिरी के दो टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया था. जिसकी जानकारी साझा करते हुए BCCI ने बताया था कि, विराट ने कुछ पारिवारिक कारणों के चलते छुट्टी ली है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि, विराट पत्नी अनुष्का के साथ अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन समारोह में पहुंचने के लिए छुट्टी ले रहे हैं. मगर वास्तव में विराट या अनुष्का में से कोई अयोध्या नहीं पहुंचा.
एबी डिविलियर्स ने बताई वजह
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने विराट और अनुष्का के टॉप सीक्रेट को रिवील कर दिया है. डिविलियर्स ने बताया कि, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डिविलियर्स ने कहा कि, “ये विराट कोहली के लिए पारिवारिक समय है और अटकलें सही थीं. उनके घर में दूसरा बच्चा आने वाला है.”
विराट से हुई बातचीत
इंटरव्यू के दौरान एबी डिविलियर्स ने विराट के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि, “मैंने विराट को मैसेज किया कि आप कैसे हैं? मैं कुछ समय से आपसे मिलना चाहता हूं. जिसके जवाब में विराट ने कहा कि, मैं बिल्कुल ठीक हूं. अभी मुझे अपने परिवार के साथ रहने की जरूरत है.”
विराट को जज ना करें
एबी डिविलियर्स ने फैंस से विराट कोहली को जज ना करने की गुजारिश की है. उन्होंने कहा, “हां उनका दूसरा बच्चा आने वाला है. ये उनके लिए परिवार का समय है और काफी महत्वपूर्ण हैं. अगर आप खुद के प्रति सच्चे नहीं हैं तो आप इस बात का ध्यान नहीं रखते कि आप यहां किसलिए हैं. मुझे लगता है कि, ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता परिवार है आप इसके लिए विराट को जज नहीं कर सकते हैं.”