बड़ी ही मुश्किल से मिली थी आयुष्मान खुराना को विकी डोनर, इन एक्टरों ने फिल्म को किया रिजेक्ट
आयुष्मान खुराना बाॅलीवुड के मल्टी टेलटेंड हीरो में से एक माने जाते हैं। वें अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी राइटिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 2012 में विकी डोनर से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से जुड़ा एक रो
आयुष्मान खुराना बाॅलीवुड के मल्टी टेलटेंड हीरो में से एक माने जाते हैं। वें अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी राइटिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 2012 में विकी डोनर से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक किस्सा हाल ही में फिल्म की लेखिका जूही चतुर्वेदी ने शेयर किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
कई बड़े एक्टरों को किया था शामिल
जूही ने बताया कि कोई बड़ा एक्टर आयुष्मान वाले रोल के लिए राजी नहीं था। इस चर्चा में बॉलीवुड के कई नामों ने हिस्सा लिया। एक पॉइन्ट पर चर्चा फिल्मों में समझदार मेल कैरेक्टर्स तक पहुंच गई और जूही चतुर्वेदी ने पीकू और विक्की डोनर के बारे में बात की। दोनों ही फिल्में उन्होंने लिखी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि आज कितने अभिनेता राणा (पीकू में इरफान खान द्वारा निभाया गया किरदार) जैसा किरदार निभाने के लिए हां कहेंगे।
उन्होंने इसका कारण बताया, “क्योंकि यह एक छोटा सा रोल है। इससे उन्हें उस तरह की शौहरत नहीं मिलती लेकिन उन्होंने (इरफान) यह किया।” इसके बाद जूही ने कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर हम एक एक्टर की चॉइस की तारीफ करते हैं।
सभी ने कर दिया था रिजेक्ट
इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि आयुष्मान खुराना स्टारर विक्की डोनर को सभी बड़े एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने कहा, “यहां तक कि ईमानदारी से कहूं तो विक्की डोनर के लिए भी हर किसी ने…सभी बड़े कलाकारों ने इसके लिए बिल्कुल मना कर दिया था।”
आखिरकार फिल्म में आयुष्मान और यामी गौतम को कास्ट किया गया। बता दें कि विक्की डोनर में आयुष्मान एक स्पर्म डोनर के रोल में थे। यह क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया था।