Exclusive: आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन को कास्ट करने पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा – परफेक्ट पर्सन हैं कार्तिक
Aashiqui 3: आशिकी सीरीज को बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में गिना जाता है. 1990 में आई आशिकी फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. जिसके बाद 2013 में आशिकी 2 ने भी बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री लोगों को बेहद [...]
Aashiqui 3: आशिकी सीरीज को बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में गिना जाता है. 1990 में आई आशिकी फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. जिसके बाद 2013 में आशिकी 2 ने भी बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी. ऐसे में अब आशिकी 3 (Aashiqui 3) भी बनने जा रही है. जिसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन को बतौर लीड एक्टर कास्ट किया गया है. वहीं आशिकी 2 फेम आदित्य रॉय कपूर ने भी इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है.
कार्तिक को बताया ‘परफेक्ट पर्सन’
आदित्य रॉय कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण में शिरकत की थी. ऐसे में शो के होस्ट करण जौहर ने आदित्य से पूछा कि, “कोई और आपकी फ्रेंचाइजी को आगे लेकर जा रहा है. आपको कैसा महसूस हो रहा है.” ऐसे में आदित्य ने जवाब में कहा कि, कार्तिक इसके लिए परफेक्ट पर्सन हैं. आदित्य ने कहा कि, “मेरा इस फिल्म में होने का दूर-दूर तक कोई चांस नहीं था. क्योंकि दूसरे पार्ट में ही मेरा किरदार समाप्त हो चुका था. तो मुझे लगता है ये बहुत अच्छा है. मैं मर चुका था. तो अब मैं कहां से वापस आऊंगा.” इसके जवाब में करण जौहर ने कहा कि, “आशिकी 3 में आप भूत बनकर कार्तिक को डराएंगे.” तो आदित्य ने भी हंसते हुए कहा कि, “हां मैं विलेन बनूंगा.”
आशिकी 3
बता दें कि, सितंबर 2022 में ही आशिकी 3 के मेकर्स ने कार्तिक आर्यन को फिल्म में लेने का एलान किया था. वहीं कार्तिक आर्यन ने भी इस घोषणा का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि, अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम. आशिकी 3. ये दिल को कुरेदने वाला होगे. बासू दा के साथ मेरी पहली फिल्म. अनुराग बासु के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में कार्तिक के अपोसिट किस हिरोइन को साइन किया जाएगा. इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.