Aamir Khan की दंगल गर्ल Suhani Bhatnagar का हुआ निधन, फिल्म में बनी थीं बबीता फोगाट
Suhani Bhatnagar: दंगल फेम एक्ट्रेस सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया है. सुहानी ने 19 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है. सुहानी ने दिल्ली की एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली है. आमिर खान की फिल्म दंगल से नाम कमाने वाली सुहानी ने अभी ठीक से अपना करियर भी नहीं शुरू [...]
Suhani Bhatnagar: दंगल फेम एक्ट्रेस सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया है. सुहानी ने 19 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है. सुहानी ने दिल्ली की एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली है. आमिर खान की फिल्म दंगल से नाम कमाने वाली सुहानी ने अभी ठीक से अपना करियर भी नहीं शुरू किया था कि उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है.
2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म में सुहानी भटनागर ने छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाया था. फिल्म में सुहानी की एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी. जिसके बाद से सुहानी को बड़े पर्दे की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट में गिना जाता था. मगर अब सुहानी हमारे बीच में नहीं रहीं. वहीं सुहानी के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
बता दें कि, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था. जिसके चलते उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया था. ऐसे में सुहानी ने रिकवरी के लिए जिन दवाईयों का सेवन किया. उसका उनके शरीर पर उल्टा असर पड़ने लगा था. ऐसे में सुहानी के शरीर में लिक्विड फ्लयूड जमा हो गया था. जिसके चलते सुहानी पिछले काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं. वहीं शनिवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. सुहानी की अचानत हुई मौत से उनकी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है.
सुहानी का अंतिम संस्कार आज फरीदाबाद सेक्टर 15 में स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा. बता दें कि, 2021 के बाद से सुहानी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. वहीं इस बीच उन्होंने एक्टिंग से भी ब्रेक ले रखा था. सुहानी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में कमबैक करना चाहती थीं.