Good News: इस कॉमेडी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगें आमिर खान, अक्षय कुमार की ‘वेलकम 3’ को देंगे टक्कर

Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. आमिर को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में लीड रोल निभाते देखा गया था. मगर आमिर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में फेल हो गई थी. जिसके चलते आमिर ने [...]

By Sakshi Pandey · 11/10/2023

Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. आमिर को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में लीड रोल निभाते देखा गया था. मगर आमिर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में फेल हो गई थी. जिसके चलते आमिर ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था. मगर आमिर खान के फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

आमिर ने बताया फिल्म का नाम

आमिर खान ने फैंस के साथ फिल्म का नाम भी साझा किया है. जोकि उनकी पुरानी फिल्म का ही रीमेक है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने बताया कि वो जल्दी ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. आमिर खान स्टारर फिल्म तारे जमीन पर तो आपको याद ही होगी. आमिर की अपकमिंग फिल्म भी इसी से कुछ मिलती-जुलती साबित होगी. आमिर ने बताया कि, मेरी अगली फिल्म का नाम सितारे जमीन पर होगा. इससे पहले जहां तारे जमीन पर ने दर्शकों को काफी रुलाया था. तो वहीं सितारे जमीं पर आपको काफी हंसाने वाली है.

कब रिलीज होगी फिल्म

आमिर की मच अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर अगले साल दिसंबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे सकती है. आमिर के अनुसार, उनकी ये फिल्म दिसंबर 2024 में क्रिसमस पर रिलीज होगी. इसी दौरान अक्षय कुमार की मशहूर फ्रेंचाइजी वेलकम 3 भी सिनेमाघरों में एंट्री करती नजर आएगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि खिलाड़ी कुमार और मिस्टर परफेक्शनिस्ट में से कौन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगा.

आमिर के बेटे की होगी बॉलीवुड में एंट्री

एक तरफ जहां आमिर खान सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं. तो वहीं दूसरी तरफ आमिर के बेटे जुनैद भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. जुनैद बतौर फिल्म निर्माता फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगे और वो फिल्म प्रीतम प्यारे का निर्दशन करते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें – अमिताभ को रास नहीं आती थी रेखा की ये बुरी आदत, इस वजह से टूटा था दोनों का रिश्ता

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full