शूटिंग के दौरान आमिर खान ने अमरीश पुरी को टोका था, इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना नहीं की
अमरीश पुरी बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध विलेन में से एक माने जाते हैं। उनके विलेन के किरदार आज भी लोगों में जेहन बैठे हुए हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में कई बड़े एक्टरों के साथ काम किया है। इसमें मिस्टर परफेक्टनिट कहे जाने वाले आमिर खान का भी नाम शामिल हैं। हालांकि एक बार जब आम
अमरीश पुरी बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध विलेन में से एक माने जाते हैं। उनके विलेन के किरदार आज भी लोगों में जेहन बैठे हुए हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में कई बड़े एक्टरों के साथ काम किया है। इसमें मिस्टर परफेक्टनिट कहे जाने वाले आमिर खान का भी नाम शामिल हैं। हालांकि एक बार जब आमिर खान ने एक्टर के तौर पर डेब्यू नहीं किया था। उसके पहले अमरीश पुरी की उनके साथ नोंक झोंक हो गई थी। जिसके कारण दोनों में खटास आ गई थी। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
आमिर ने अमरीश पुरी को टोका
दरअसल संजीव कुमार, सनी देओल, जया प्रदा, राजीव कपूर, रति अग्निहोत्री और तनुजा जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘जबरदस्त’ का निर्देशन आमिर खान के चाचा नासिर हुसैन ने किया था। आमिर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। अमरीश पुरी के लिए आमिर खान एक आम न्यूकमर असिस्टेंट डायरेक्टर थे। एक सीन की शूटिंग चल रही थी। आमिर खान का काम सीन की तारतम्यता का खयाल रखना था। नासिर हुसैन ने एक्शन कहा और सीन की शूटिंग शुरू हुई। इसी बीच आमिर ने देखा कि अमरीश पुरी साहब ने पिछले शॉट में जहां हाथ रखा था, अगले शॉट में वो थोड़ा अलग है। आमिर ने इस वजह से उन्हें टोका।
लेकिन शूट में खोए अमरीश पुरी ने उन्हें अनसुना कर दिया।इधर आमिर खान भी अपने काम को लेकर पूरी तरह गंभीर थे और वह एकदम परफेक्ट शॉट चाहते थे, जिस चीज के लिए वह जाने जाते हैं। आमिर उस दौरान कैमरे के पीछे की बारीकियों को सीख रहे थे। वह हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रख रहे थे। इसी के चलते उन्होंने अमरीश पुरी को टोका था। मगर, अपने काम में खोए अमरीश पुरी ने जब बात को अनसुना कर दिया तो आमिर खान ने एक बार फिर उन्हें टोका। अमरीश पुरी के ध्यान न देने पर आमिर खान ने फिर अपनी बात दोहराई। इसके बाद सेट पर जो हुआ, सभी लोग सन्न रह गए।
आमिर पर बरसे अमरीश पुरी
आमिर खान के बार-बार टोके जाने के बाद अमरीश पुरी बुरी तरह बिफर गए। उन्होंने अपनी दमदार आवाज में आमिर खान को फटकारना शुरू कर दिया। पूरी यूनिट अवाक रह गई। अमरीश पुरी लगातार आमिर पर चिल्लाते रहे। इसके बाद आमिर खान के चाचा नासिर हुसैन ने दखल दी और अमरीश पुरी को वहां से लेकर गए।नासिर हुसैन ने अमरीश पुरी को किसी तरह से समझाया कि गलती उन्हीं की है, आमिर तो बस अपना काम कर रहे थे।
अमरीश पुरी को भी आखिर अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने बाद में आमिर खान से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। बता दें कि अमरीश पुरी और आमिर खान ने कभी साथ में काम नहीं किया। फिल्म ‘दामिनी’ में आमिर खान ने जरूर कैमियो किया था। लेकिन, फिल्म में दोनों का साथ में कोई सीन नहीं था।